लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बदला ट्रैफिक रूल, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात की तो 10 हजार का लगेगा जुर्माना, जानें नए नियम के बारे में सबकुछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 31, 2020 11:04 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार का कहना है कि सड़क हादसे को कम करने के लिए राज्य सरकार ने ट्रैफिक नियमों को और कड़ा कर दिया है। अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्किंग का उल्लंघन करने पर पहली बार 500 रुपए और दूसरी बार 1500 रुपए जुर्माना देना होगा।बाइक पर ट्रिपल लोडिंग पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बढ़ी हुई जुर्माने की राशि को लेकर आदेश जारी किया है। वाहन चलाते वक्त फोन पर बात करने पर पहली बार 1,000 और दूसरी बार 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। चाहे फिर आप दो पहिया और चार पहिया वाहन चला रहे हो, जुर्माना 10,000 ही होगा।  बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत बढ़ी हुई दर से जुर्माना लगाए जाने का शासनादेश गुरुवार (30 जुलाई) को जारी कर दिया गया।

जानें अब कहां किस गलती पर लगेगा कितना जुर्मान 

-वहीं पार्किंग का उल्लंघन करने पर पहली बार 500 रुपए और दूसरी बार 1500 रुपए जुर्माना देना होगा।

- बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर 1,000 का जुर्मान होगा।

-  बिना लाइसेंस या 14 साल से कम उम्र के बच्चे के बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 5,000 रुपये जुर्माना होगा।

-अधिकारी की बात नहीं मानने और काम में बाधा डालने पर पहले जुर्माना 1000 रुपये था, जो अब 2000 रुपए कर दिया गया है। 

- ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर गलत तथ्य देने पर अब 10,000 जुर्माना देना होगा। 

- फायर बिग्रेड की गाड़ी और एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर भी 10,000 का जुर्माना होगा।

- निर्धारित स्पीड से तेज गाड़ी चलाने पर 2,000 और कॉमर्शियल वाहनों पर यही जुर्माना 4,000 होगा। 

- बाइक पर ट्रिपल लोडिंग पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। 

-बेवजह हॉर्न बजाने पर पहली बार 1000, दूसरी बार 2000 का जुर्माना होगा। 

-बिना बिमा के गाड़ी चलाने पर 2000 का जुर्माना होगा। 

-राज्य सरकार की बिना अनुमति रेस या ट्रायल में भाग लेने पर पहली बार 5000 जुर्माना होगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशट्रैफिक नियमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस