लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : जालौन में खेत में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:48 IST

Open in App

जालौन (उत्तर प्रदेश), तीन अक्टूबर जालौन जिले की डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव में रविवार को खेत में काम करते समय करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी जबकि उनकी बहू बुरी तरह झुलस गई जिसका इलाज चल रहा है।

डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि खेत में काम करते समय विनय कुमार राजपूत (30) को अचानक करंट लग गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां शिवकली (58) और विनय की पत्नी भी करंट की चपेट में आ गयीं।

उन्होंने बताया कि बुरी तरह से झुलसे तीनों लोगों को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान विनय कुमार और उसकी मां शिवकली की मौत हो गयी। विनय की पत्नी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

एसएचओ ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?