लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में मंदिर से मिला महंत का शव, परिजनों ने की जांच की मांग

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2020 07:13 IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक मंदिर में महंत का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद जांच की दिशा तय होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गलशहीद थाना क्षेत्र मंदिर में मिला महंत का शवपुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, खनन माफिया के खिलाफ काफी सक्रिय थे महंत रामदास जी महाराज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गलशहीद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मंदिर में एक महंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना असालतपुरा क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने साथ ही फिलहाल इस मामले में किसी और के शामिल होने से इनकार किया है और कहा है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम से ही बाहर आ सकेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि महंत की मौत प्राकृतिक है क्योंकि शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं थे। हालांकि, पोस्टमार्टम से असली कारणों का पता चल जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और जांच की जाएगी।' 

महंत की मौत पर स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के अनुसार रामदास जी महाराज करीब 50 साल से ऊपर के थे। वे रामगंगा प्रदूषण नियंत्रण समिति के भी सदस्य थे और जिले में हो रही खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे। वे रामगंगा बचाओ मिशन से जुड़े थे और मुरादाबाद में रामगंगा के नदी के आसपास हो रहे अवैध खनन के खिलाफ हाई कोर्ट में एक केस भी लड़ रहे थे।

इस बीच परिजनों का कहना है उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिवार के मुताबिक उनका मोबाइल फोन रात से ही बंद आ रहा था। रामदास की मौत के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में गुस्सा देखा जा रहा है। राष्ट्रीय योगी सेना के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि महंत रामदास खनन की शिकायत करते रहते थे और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे।

महंत की मौत के बाद बड़ी संख्या में कई पुजारी, महंत और हिंदू संगठन से जुड़े लोग जमा हो गए और मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे भी जाम कर दिया। पुलिस ने हालांकि बाद में इन्हें समाझाकर हाइवें दोबारा खुलवाया। पुलिस ने बताया कि लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष