लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने 26 मार्च को लखनऊ में बुलाई बैठक, 111 नवनिर्वाचित MLA और सभी MLC होंगे शामिल, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2022 19:24 IST

सपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। विधान परिषद चुनाव के नामांकन की वजह से अब यह 26 मार्च को होगी।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में होनी है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की बैठक आगामी 26 मार्च को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर होगी जिसमें सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 मार्च को बुलाई गई थी लेकिन विधान परिषद चुनाव के नामांकन की वजह से अब यह 26 मार्च को होगी। सपा के सूत्रों के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय की समीक्षा के साथ-साथ विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के आगामी चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 403 में से 111 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को आठ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को छह सीटें प्राप्त हुई थी। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई।

उसके सहयोगी दलों निषाद पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) को कुल 18 सीटें मिली थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त थे मगर चुनाव के नतीजे उनकी आशा के अनुरूप नहीं रहे। आगामी 26 मार्च को होने वाली बैठक में चुनाव के दौरान रही कमियों की समीक्षा होने और आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशलखनऊमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन