लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः मथुरा के गोवर्धन में मस्जिद के भीतर 'हनुमान चालीसा' का पाठ, चार अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 3, 2020 20:01 IST

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार लोगों ने कहा कि भाईचारा बढ़ाने के लिए ऐसा किया। आरोपियों ने कहा कि जब मस्जिद में नमाज लोग पढ़ सकते हैं तो हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ सकते। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मथुराःमथुरा के गोवर्धन में एक मस्जिद के भीतर कथित रूप से 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।

गोवर्धन के ही रहने वाले चार युवक सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ईदगाह परिसर में पहुंचे और हनुमान चालीसा पढ़कर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा गौरव ग्रोवर ने कहा कि जनपद मथुरा का पुलिस प्रशासन पूरा मुस्तैद है। कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने, माहौल खराब करने और किसी भी धार्मक स्थान की मर्यादा को भंग करने का काम करेगा तो मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार लोगों ने कहा कि भाईचारा बढ़ाने के लिए ऐसा किया। आरोपियों ने कहा कि जब मस्जिद में नमाज लोग पढ़ सकते हैं तो हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ सकते। 

मथुरा जनपद के एक मंदिर में कथित तौर पर नमाज पढ़ने वाले फैजल खान का सोमवार को दिल्ली के जामिया नगर में होने का पता चला और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें अलग-अलग ठिकानों पर भेजी गई थीं।

इनमें से एक टीम ने फैजल खान को दिल्ली स्थित जामिया नगर से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद से उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर ऐसा करने के पीछे उसका इरादा क्या था? उसने ऐसा किसके कहने पर किया?’’ मथुरा में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करने वाले दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र की नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी थी।

उपासना स्थल को अपवित्र करने जैसे आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज कराया

इस मामले में मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने 'खुदाई खिदमतगार' संस्था का सदस्य बताए जा रहे फैजल खान और तीन अन्य के खिलाफ दो सम्प्रदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने, धार्मिक आस्था और विश्वास को चोट पहुंचाने व उपासना स्थल को अपवित्र करने जैसे आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक चंद्र ने बताया कि पूछताछ का दौर खत्म हो जाने के बाद ही तय किया जाएगा कि आरोपी को कब मथुरा लाना है।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व घटी इस घटना के बाद शनिवार को देर रात ‘कौमी एकता मंच’ से जुड़े मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने 'प्रेम की मिसाल' के तौर पर मंदिर में नमाज़ पढ़े जाने के चार फोटो पोस्ट किए गए तो रविवार को विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने संदेह जताया कि मंदिर में नमाज पढने के पीछे इन लोगों की मंशा कुछ और ही रही होगी।

मंदिर के सेवायतों व ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिलकर मंदिर प्रांगण का गंगा-यमुना के जल से शुद्ध किया और बाकायदा हवन-यज्ञ कर शुद्धिकरण किया। मंदिर के सेवायतों में वरिष्ठ आचार्य हरिमोहन गोस्वामी ने कहा, 'फैजल की नन्दलाला के प्रति श्रद्धा-भक्ति तो हमें समझ आती है, परंतु नमाज़ अदा करते हुए फोटो डालना पाखण्ड जान पड़ता है। गोस्वामी समाज इस कृत्य की घोर निन्दा करता है। इससे भी जरूरी बात यह है कि इस सबके पीछे इन लोगों का कोई छिपा मकसद भी हो सकता है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह