लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की कार्रवाई तेज, अबतक 33000 केस हुए दर्ज, 33,000 वाहन हुए सीज

By स्वाति सिंह | Updated: April 29, 2020 17:23 IST

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "राज्य में अभी 2115 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 477 को पूरी तरह से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 के कारण 36 लोगों की मौत हुई है और राज्य में 1602 सक्रिय मामले हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,115 हो गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बुधवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन की कार्रवाई भी अब और तेज हो गई है। वहीं, अबतक 33,000 केस दर्ज़ की जा चुकी हैं और 94,000 लोगों को नामजद किया गया है। इसके साथ ही 33,000 वाहन सीज़ किए गए हैं और 13 करोड़ 18 लाख रुपया वसूल किया गया है।

उन्होंने कहा, 'अब लगभग 11 लाख लोग एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग द्वारा 14,156 करोड़ के 2348 कार्यों पर काम शुरू कर दिया गया है। लघु सिंचाई ने भी 112 डैम और 136 तालाब के कार्य शुरू कर दिए हैं। सिंचाई विभाग ने भी 102 परियोजनाएं शुरू कर दी हैं।'

अवस्थी ने आगे बताया कि 8140 औद्योगिक इकाइयों में लगभग 3,43,000 श्रमिक काम कर रहे हैं। इनमें से 294 सतत प्रक्रिया वाली इकाइयां हैं। 40 चीनी मीलों ने गन्ना कटाई और पिराई का अपना काम पूरा कर लिया है।' उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "राज्य में अभी 2115 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 477 को पूरी तरह से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोविड-19 के कारण 36 लोगों की मौत हुई है और राज्य में 1602 सक्रिय मामले हैं।"

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,115 हो गई। प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' आज इस समय तक जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,115 है । कुल 477 लोग पूर्णतया ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 36 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है ।'' उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 60 जिलों में संक्रमण के मामले हैं। कुल 1,602 सक्रिय मामले हैं । 

सात जिलों में कोई सक्रिय मामला नहीं है । प्रसाद ने बताया कि कल जांच के लिए 4,071 नमूने लिए गए जबकि 3,799 नमूने प्रयोगशालाओं में भेजे गए । नमूने त्वरित ढंग से एकत्र किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग 10 प्रयोगशालाओं में की गयी और कुल 332 पूल टेस्ट किए गए। इनमें 1,612 नमूना परीक्षण हुए और 15 पूल पॉजिटिव आए । प्रमुख सचिव ने बताया कि आज की तारीख में पृथक वार्डों में 1769 मरीज हैं जबकि पृथक-वास केंद्रों में 11, 487 लोग हैं ।

 उन्होंने बताया पृथक बिस्तरों की संख्या में काफी इजाफा किया गया है । कल 75 नयी इकाइयों को एल—1 या एल—1 कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिसूचित किया गया है । पृथक-केंद्र बिस्तरों की संख्या 17, 194 है । इन बिस्तरों की संख्या चरणबद्ध ढंग से बढ़ाई जाएगी । पृथक-वास बिस्तरों की संख्या 21, 569 है । प्रसाद ने बताया कि एल—1 श्रेणी के 155 चिकित्सालय हैं जबकि एल—2 श्रेणी के 78 और एल—3 श्रेणी के छह चिकित्सालय हैं । उन्होंने बताया कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ था, उस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ा था । कल से शासनादेश जारी किया गया है कि बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा तत्काल शुरू की जाएगी ।

 प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में निजी चिकित्सालयों को दिया गया । उम्मीद है कि ये अस्पताल पूरे प्रोटोकाल के साथ आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेंगे । उन्होंने कहा कि हर मरीज की कोरोना वायरस जांच कराई जाए, यह आवश्यक नहीं है । जिसमें लक्षण हो, केवल उसकी ही जांच कराई जानी चाहिए ।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर