लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन पूरी तरह खत्म, रक्षा बंधन के दिन से रविवार को भी खुलेंगे बाजार

By विनीत कुमार | Updated: August 20, 2021 15:17 IST

उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त से रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से आदेश जारी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 22 अगस्त से संडे लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा हुई।राज्य में कोरोना महामारी के कम होते मामलों के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने लिया फैसला।इससे पहले 14 अगस्त से शनिवार को लगे लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा की गई थी।

लखनऊ: करोनो महामारी कम होते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार का लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। ये फैसला शुक्रवार में सीएम के कोरोना पर बनी 'टीम-9' के साथ बैठक में हुआ। 

इससे पहले 11 अगस्त को यूपी सरकार ने साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट की घोषणा की थी। वहीं 14 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को सुबह 6 से रात 10 बजे तक लॉकडाउन में छूट की घोषणा की गई थी।

बहरहाल, अब 22 अगस्त से रविवार को भी कोरोना की वजह से लगे साप्ताहिक लॉकडाउन को हटा लिया गया है। ऐसे में अब रविवार सहित सप्ताह के सभी दिन दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। 22 अगस्त को रक्षा बंधन का भी त्योहार है।

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए मामले

यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले घट रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा और बुलंदशहर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। 

इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22789 हो गई। इस अवधि में 29 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त 407 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 236000 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 99 लाख नमूने जांचे जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप