लाइव न्यूज़ :

राम को कोसने वालों को जनता ने सही जगह पहुंचा दिया, सीएम योगी ने फिर सपा को निशाने पर लिया 

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 2, 2023 18:05 IST

Uttar Pradesh Legislative Council: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भगवान राम और मध्यकाल के महान संत तुलसीदास पर टिप्पणी कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारत, पूरा विश्व हमारी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करेगा. नौजवान आज गर्व से कहता है कि उत्तर प्रदेश का है.ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा करते हुए जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वही दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में जिन्होंने राम को कोसा था और जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, उन्हें जनता ने कहां पहुंचा दिया, यह देख सकते हैं.

 

अच्छा होता वो चर्चा मे भाग लेते, लेकिन वो भाग खड़े हुए. तुलसीदास जी ने मध्यकाल मे ही कहा था कि मेरा एक ही राजा है,राजा राम. विधान परिषद में मुख्यमंत्री रामचरित मानस और गोस्वामी तुलसीदास को लेकर चल रहे ताजा घटनाक्रम पर भी बोले. उन्होंने कहा सपा नेताओं का जिक्र किए बिना ही कहा कि उनके संस्कार अपनी विरासत को कोसने वाले हैं.

यह लोग उन भगवान राम और मध्यकाल के महान संत तुलसीदास पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिनकी विरासत पर देश दुनिया आकर्षित होती है. तुलसीदास ने मध्यकाल में भारत का मार्गदर्शन करने वाले रामचरित मानस की रचना की, यह धार्मिक ग्रंथ गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने वाला है.

जो कहते थे अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है.  2024 में जब भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तब पूरा भारत, पूरा विश्व हमारी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति करेगा. 

विकास के रास्ते पर बढ़ रहा यूपीः

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यूपी के बजट को प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बताया और कहा वर्ष 2017 के पहले यूपी में नौजवानों के सामने पहचान का संकट था. संगठित अपराध का बोलबाला था. बहन-बेटियों को सुरक्षा का खतरा था. आज छह वर्ष में पहचान बदली. नौजवान आज गर्व से कहता है कि वह उत्तर प्रदेश का है.

इसकी झलक पिछले दिनों में हुए कार्यक्रमों में देखने को मिला. प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ. पहले इन्वेस्टर समिट प्रदेश के बाहर दिल्ली,मुंबई में होते थे. हमने 2018,2022 मे इन्वेस्टर समिट करके दिखा दिया. 33 लाख के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र के लिए आए.

इसके लिए टीम यूपी लगातार काम करती रही. आज बेहतर लॉ एंड ऑर्डर है. कनेक्टिविटी भी विश्वस्तरीय है. हमने सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई है. एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है. आज हमारे पास भारी भरकम लैंड बैंक मौजूद है. और यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव