लाइव न्यूज़ :

यूपी के कानपुर में देर रात मौत बनकर दौड़ी बस, छह लोगों की कुचलकर मौत

By विनीत कुमार | Updated: January 31, 2022 07:46 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर रात हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने सड़क किनारे कई लोगों को कुचल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में बाबूपुरवा थाना के अंतर्गत टाटमिल चौराहे पर हुआ हादसा।दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है।हादसे में 6 लोगों की मौत के अलावा 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार घटना बाबूपुरवा थाना के टाटमिल चौराहे पर हुई जब अनियंत्रित बस ने वहां खड़े कई राहगीरों को कुचल दिया। इस बस की चपेट में कुछ कार और बाइक भी आ गए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार कम से कम तीन कार और कई बाइक इस बस की चपेट में आए हैं। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं बस का ड्राइवर फरार है। ईस्ट कानपुर के डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्राइवर की तलाश जारी है।

डीसीपी ने कहा, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सिटी ई- बस घंटाघर से टाटमिल की ओर जा रही थी। हैरिसगंज रेलवे पुल से उतरने के बाद बस कृष्णा अस्पताल के पास गलत लेन में चली गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और तेज स्पीड में कार बाइक, ई-रिक्शा और तीन टेंपों में टक्कर मारा और आगे की ओर निकल गई। 

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस इस बीच आगे जाकर हाईवे से गुजर रहे डंपर से टकरा गई। यहां टक्कर के बाद बस के रूकते ही चालक मौका देखकर फरार हो गया।

इस बीच घटना पर देर रात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित