लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार हर तरह की जांच को तैयार- केशव

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:29 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग पर मंगलवार को कहा कि सरकार इस मामले की हर तरह से जांच कराने के लिए तैयार है।

यहां श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने आए मौर्य ने कहा,‘‘ अभी दो दिन पहले ही मैं महंत जी का आशीर्वाद लेने आया था.. मुझे पता नहीं था कि आज मुझे श्रद्धांजलि देने के लिए आना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की जिस भी प्रकार की जांच की जरूरत पड़ेगी, सरकार वह जांच कराएगी और जो भी दोषी हैं, वे बचने नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच की दृष्टि से पुलिस द्वारा या सीबीआई द्वारा, जो भी जांच जरूरी होगी, वह करायी जाएगी।

श्रीमठ बाघंबरी गद्दी पधारे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “जांच में जो भी आवश्यकता होगी, वह हम पूरा करेंगे.. किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होगी, इसकी जिम्मेदारी हमारी है।”

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा संत समाज भी बहुत आहत है और जांच को लेकर संतों की जो भी मांग होगी, सरकार पूरा करेगी।

राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर कहा कि अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं उनका यह पेशा है, लेकिन आज के इस मौके पर यह शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के हुए अभी चौबीस घंटे नहीं हुए हैं, लेकिन वह (अखिलेश) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें महंत जी के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर चले जाना चाहिए था।’’

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्रीमठ बांघमरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर की सांसद केशरीदेवी पटेल, नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos