लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Ki Khabar: COVID-19 संकट बीच यूपी में पैदा हुए बच्चे का नाम ''लॉक डाउन'', बच्ची का नाम ''कोरोना'' रखा गया

By भाषा | Updated: April 1, 2020 20:47 IST

कोरोना वायरस के कारण उपजे भय और संकट के बीच नवजात बच्चों के नाम ‘लॉक डाउन‘ और ‘कोरोना’ रखे जाने की खबर आई है। गोरखपुर में जनता कर्फ्यू के दिन पैदा हुई एक नवजात बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने ' कोरोना ' रखा है जबकि एक सप्ताह बाद देवरिया जिले में पैदा हुए नवजात बच्चे का नाम ' लॉक डाउन ' रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश में नवजात बच्चों के नाम ‘लॉक डाउन‘ और ‘कोरोना’ रखे जाने की खबर आई है।गोरखपुर में जनता कर्फ्यू के दिन पैदा हुई एक नवजात बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने ' कोरोना ' रखा है जबकि एक सप्ताह बाद देवरिया जिले में पैदा हुए नवजात बच्चे का नाम ' लॉक डाउन ' रखा गया है।

गोरखपुर:कोरोना वायरस के कारण उपजे भय और संकट के बीच नवजात बच्चों के नाम ‘लॉक डाउन‘ और ‘कोरोना’ रखे जाने की खबर आई है। गोरखपुर में जनता कर्फ्यू के दिन पैदा हुई एक नवजात बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने ' कोरोना ' रखा है जबकि एक सप्ताह बाद देवरिया जिले में पैदा हुए नवजात बच्चे का नाम ' लॉक डाउन ' रखा गया है। देवरिया में खुखुंदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ आरपी त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि रविवार 30 मार्च की शाम बच्चे ने जन्म लिया और उसका नाम उसके परिवार वालों ने' लॉक डाउन ' रख दिया।

त्रिपाठी ने कहा ‘‘यह आवश्यक है कि हमें लॉक डाउन का भली-भांति पालन करना चाहिए और खुद को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लगातार हाथ धोते रहना चाहिए।’’ ‘लॉक डाउन’ के माता पिता का नाम क्रमशः नीरजा देवी और पवन प्रसाद है। उत्साहित पवन ने कहा कि रविवार शाम वह अपनी पत्नी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां एक स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया और उन्होंने उसका नाम ‘लॉक डाउन’ रखा। उन्होंने कहा ‘‘इस समय हम सभी लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं।

घातक वायरस से बचाने के उद्देश्य से पूरे देश में लॉक डाउन सही कदम है ।" गोरखपुर के सोहगौरा गांव निवासी बबलू त्रिपाठी की पत्नी रागिनी ने जनता कर्फ्यू के दिन बेटी को जन्म दिया। उसके चाचा नितेश त्रिपाठी ने बच्ची का नाम ' कोरोना ' रखा। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स संगीता कुमारी ने बताया ‘‘हमें आश्चर्य हुआ, जब उसके चाचा ने उसका नाम कोरोना रखा । चाचा ने बताया कि कोरोना वायरस ने देश को एकजुट कर दिया है इसलिए उन्होंने अपनी भतीजी का नाम कोरोना रखा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो