लाइव न्यूज़ :

'यूपी में लोकल अपराधी बहुत वोकल हो गए हैं' गाजियाबाद में व्यापारी के साथ लूटपाट के वायरल वीडियो पर कांग्रेस का तंज

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2020 13:30 IST

यूपी कांग्रेस ने एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के अनुसार वीडियो गाजियाबद में एक व्यापारी के साथ लूट का है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष का तंज- अपराध करना इतना आसान, जितना सब्जी में नमक डालनायूपी कांग्रेस की ओर से भी एक लूट का एक वीडियो शेयर किया गया, ये वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है

गाजियाबाद में एक किराना व्यापारी के साथ तड़के लूट की वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब यूपी कांग्रेस ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार और प्रशासन पर तंज कसा है। इस वीडियो में बिना किसी हंगामे और धक्कामुक्की के कुछ अपराधी लूट की वारदात अंजाम देते नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि यूपी में अपराध का ये हाल है।

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के पास दो लोग आते हैं। वे व्यापारी को पिस्टल दिखाते हैं और उसकी अंगूठी और ब्रेसलेट निकालकर ले जाते हैं। बदमाशों ने व्यापारी का बैग खोला लेकिन वो खाली था, जिसे देख वे वहां से आराम से चले जाते हैं। इस दौरान व्यापारी ने भी किसी तरह का विरोध नहीं किया और न उसने मदद के लिए कोई शोर मचाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यूपी कांग्रस ने इस वीडियो को शेयर करते लुए लिखा, 'यूपी में अपराध का हाल देखिए। बदमाश खुलेआम पिस्टल लगाकर आते हैं, लूट कर लेते हैं और चले जाते हैं। सरकार इसको इंटरनेशनल "साज़िश" बता सकती है लेकिन असलियत ये है कि लोकल अपराधी बहुत वोकल हो चुके हैं।'

यह घटना गाजियाबाद की है जहां सुबह करीब 5.50 बजे इसे अंजाम दिया गया। यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने भी विडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'योगी आदित्यनाथ के रामराज्य में अब अपराध करना इतना आसान है जितना सब्जी में नमक डालना। जैसे डब्बा खोला, कढ़ाही में नमक डाला और सब्जी तैयार। वैसे ही बदमाश आए, पिस्टल लगाई और व्यापारी को लूटकर फरार। घटना आज सुबह, गाज़ियाबाद की।'

ललितेश पति त्रिपाठी ने एक और ट्वीट कर यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मिर्जापुर की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'अपराधी बेखौफ, प्रशासन बेखबर! मिर्जापुर में एक युवक का अपहरण कर उसके जान की बोली लगाई गई 1 लाख रुपए। 'कीमत' ना मिलने पर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मड़िहान जंगल में फेंक दिया गया। इतना सब कुछ हो गया पर स्थानीय प्रशासन आज जगा है, जब एक परिवार ने अपना चिराग खो दिया।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसगाज़ियाबादयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह