लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: इटावा महोत्सव मेले में बड़ा हादसा, झूले की ट्राली टूटने से 5 लोग जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 08:45 IST

Etawah Mahotsav: अधिकारी ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए।

Open in App

Etawah Mahotsav: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आयोजित ‘इटावा महोत्सव’ परिसर में सोमवार रात एक हवाई झूले की ट्राली टूटने से पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाना इलाके में हुई। सिविल लाइन थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी प्रांगण मे लगे हवाई झूले में झूला झूलने के दौरान अचानक एक ट्राली टूट गयी और उसमें सवार पांच लोग घबरा कर ट्राली से नीचे कूद गये जिससे वह घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि तीन घायलों की पहचान विवेक (18), उसका भाई गोलू (24), बहन राधा (15) के रूप में हुई, जो मुचाई थाना इकदिल गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए। उन्होंने बताया कि झूले के सामने खडे लोगों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। मेला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :इटावाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’