लाइव न्यूज़ :

यूपी: कोरोना से तबाह हुआ परिवार, हाल में घर में थी शादी, लड़की समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की पिछले हफ्ते मौत

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2020 10:09 IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण का भयानक रूप देखने को मिला है। एक ही परिवार के 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार में हाल में शादी हुई थी। दूल्हे की पिछले हफ्ते तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोरोना का कहर, एक परिवार के 9 सदस्य संक्रमितपरिवार में पिछले महीने शादी हुई थी, दूल्हे की पिछले हफ्ते तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थीअब हुई जांच में लड़की समेत घर के 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

कोरोना का कहर किस कदर लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर सकता है, इसका एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देखने को मिला है। एक परिवार में 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है, जिसकी हाल में शादी हुई थी। अधिकारियों के अनुसार परिवार में दूल्हे की मौत होने के कुछ दिनों बाद ये मामले सामने आए हैं।

हालांकि, दूल्हा कोरोना संक्रमित था या नहीं, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। चीफ मेडिकल अफसर डॉक्टर नीता कुलश्रेष्ठ के अनुसार लड़के की शादी 10 दिन पहले हुई थी। उन्होंने बताया, 'शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई और 4 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।'

डॉक्टर नीता के अनुसार लड़के का टेस्ट नहीं हो सका था। इसलिए ये साफ नहीं है कि उसे कोरोना हुआ था या नहीं। हालांकि अब उसके परिवार के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

चीफ मेडिकल अफसर के अनुसार, 'टेस्ट में दुल्हन समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दुल्हन की सास और देवर शामिल हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।'

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए एक मेडिकल कैंप भी गांव में लगाया गया है। डॉक्टर नीता के अनुसार फिरोजाबाद जिले में अब तक कोरोना के 3673 मामले सामने आए हैं। इसमें अभी 171 एक्टिव केस हैं। वहीं, जिले में अब तक 67 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

बता दें कि बुधवार (9 दिसंबर) शाम तक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 21 लोगों की मौत हो गई और 1,381 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,987 हो गई है। राज्य में अब तक 2,07,66,011 नमूने जांचें जा चुके हैं जबकि 5,59,499 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,30,854 इस संक्रमण से उबर चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब