लाइव न्यूज़ :

UP: कथित रूप से रेप करने के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की अस्पताल में हुई मौत, चाचा पर लगे हैं ये घिनौना काम करने के आरोप

By भाषा | Updated: December 19, 2019 11:52 IST

उत्तर प्रदेशः 14 दिसंबर की दोपहर में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 साल की एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलस गयी थी। आरोप लगाया गया था कि उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म करने के बाद केरोसिन छिड़ककर उसे जला दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में मौत हो गयी। वह नब्बे फीसद से ज्यादा जल चुकी थी।

उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे फतेहपुर जिले के हुसैनगंज क्षेत्र में 14 दिसंबर, शनिवार की दोपहर कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में मौत हो गयी। पीड़िता का इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर अनुराग सिंह ने फोन पर बताया कि गुरुवार तड़के पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह नब्बे फीसद से ज्यादा जल चुकी थी। रविवार से ही उसकी हालत खराब थी। पीड़िता के फेफड़े निष्क्रिय हो चुके थे। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता की मौत की सूचना शासन और जिलाधिकारी को दे दी है। इस बीच, फतेहपुर नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पीड़िता की मौत के बारे में चिकित्सकों की लिखित सूचना अभी नहीं आयी है, लेकिन संभवतः आज सुबह ही इलाज के दौरान कानपुर के लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल में उसकी मौत हो गयी है।उन्होंने बताया कि मौत के बारे में चिकित्सकों की रिपोर्ट मिलते ही आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा-302 आईपीसी जोड़ कर विवेचना (जांच) शुरू कर दी जाएगी। इस बीच, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजे जाने का अनुरोध राज्य सरकार से किया था, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली और उनकी बेटी की जान चली गयी।उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर की दोपहर में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 साल की एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलस गयी थी। आरोप लगाया गया था कि उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म करने के बाद केरोसिन छिड़ककर उसे जला दिया था। आरोपी मेवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।गौरतलब है कि मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान और दर्ज प्राथमिकी के उलट जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जांच का हवाला देकर प्रयागराज परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडेय ने दावा किया था कि पंचायत के फरमान से क्षुब्ध होकर लड़की ने खुद ही आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?