लाइव न्यूज़ :

किसानों ने नोटिस लगाकर BJP नेताओं के गांव में घुसने पर लगाई पाबंदी, दी ये चेतावनी

By स्वाति सिंह | Updated: October 7, 2018 11:56 IST

हरिद्वार से निकली किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली से पहले ही गाजियाबाद में रोक दिया गया था। इसके साथ ही यहां किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे। इस हमलें से नाराज किसानों ने यह कदम उठाया है।  

Open in App

लखनऊ, 7 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रसूलपुर मफी गांव के बाहर अनोखे पोस्टर देखने को मिलें हैं। गुस्साएं किसानों ने पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं को चेतावनी दी है। 

उन्होंने बोर्ड पर लिखा है 'किसान एकता जिंदाबाद, बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान माल की रक्षा स्वयं करें। किसान एकता जिंदाबाद'। इसके बाद इन गांव वालों को देखकर आस-पास के गांव के किसानों ने भी इसी तरह का बोर्ड अपने इलाके में लगाने की योजना बनाई है। 

गौरतलब है कि हरिद्वार से निकली किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली से पहले ही गाजियाबाद में रोक दिया गया था। इसके साथ ही यहां किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे। इस हमलें से नाराज किसानों ने यह कदम उठाया है।  

बता दें कि एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन के बाद भी सवर्णों के विरोध के बाद कई गांवों ने इस तरह की होर्डिंग्स लगाई गई थी। उस दौरान ने पोस्टर में मंत्रियों से गांव नहीं आने और वोट नहीं मांगने के लिए कहा गया था। उन्होंने लिखा था 'अगर इस गांव में कुछ भी अवांछित होता है, तो वे स्वयं इसके लिए ज़िम्मेदार होंगे। '

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया