लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग ने पकड़ा जोर, बड़े आंदोलन की तैयारी

By शीलेष शर्मा | Updated: December 16, 2021 17:56 IST

कांग्रेस सांंसद राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को उठाया और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी, मंहगाई जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। राहुल ने कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है।युवाओं को इस देश में रोजगार नहीं मिल सकता।

नई दिल्लीः संसद में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सांसदों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा अदालत में दिये आवेदन की पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी हंगामा किया।

लखीमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस विपक्षी दलों और किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति बना रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के अनेक नेता जिनमें दीपेंद्र हुड्डा ,रणदीप सुरजेवाला, अजय कुमार लल्लू के नाम शामिल हैं।

इस बाबत राकेश टिकैत सहित दूसरे किसान नेताओं से संपर्क कर रहे। कांग्रेस के अलावा सपा और रालोद भी किसानों के संपर्क है। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि मोदी सरकार जब तक गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिपरिषद से नहीं हटाती तब तक किसानों को न्याय दिलाने के लिए संसद के अंदर और बाहर यह संघर्ष ज़ारी रहेगा। 

दूसरी ओर मोदी सरकार अजय मिश्रा टेनी को हटाने के पक्ष में नहीं है। भाजपा से मिले संकेतों के अनुसार मोदी यह संकेत नहीं देना चाहते कि उनकी सरकार विपक्ष के दबाव में  फ़ैसला कर रही है ,किसानों ने सरकार को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है जिसके बाद लखीमपुर खीरी में दिल्ली बॉर्डर की तरह किसानों का आंदोलन होगा। उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुये कांग्रेस,आप और सपा किसानों को मदद का भरोसा दे रहे हैं। 

संसद में राहुल ने मंगा मिश्रा का इस्तीफ़ा 

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राहुल ने मुद्दा उठाते हुये कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हत्या हुईं और गृह राज्य मंत्री मिश्रा की जो भागीदारी रही ,उसको लेकर एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में एक साज़िश बताया है। अतः इस मुद्दे पर सदन में बोलने दिया जाए।

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला राहुल को टोकते रहे कि वह प्रश्न पूछें लेकिन राहुल गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने मिश्रा को एक अपराधी करार देते हुए उनकी बर्ख़ास्तगी की मांग की। इस मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा होता रहा और संसद के बाहर युवक कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन कर अजय मिश्रा को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब