लाइव न्यूज़ :

सादी वर्दी में जा रहे यूपी के डीजीपी को नहीं पहचान पाए दो पुलिसकर्मी, तत्काल निलंबित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 13, 2018 18:15 IST

उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख ओपी सिंह बुधवार को नोएडा आए हुए थे। अनुशासनहीनता पर दो पुलिसकर्मियों के ऊपर गिरी गाज।

Open in App

गौतमबुद्ध नगर, 13 सितंबरः सादे कपड़ों में डीजीपी को ना पहचान पाना दो पुलिसकर्मियों के लिए महंगा पड़ गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और संबंधित थाना प्रभारी को एसएसपी को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख बुधवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से मीटिंग करने दिल्ली आए हुए थे। सादे कपड़े में अपने आधिकारिक वाहन पर सवार होकर वो नोएडा से गुजर रहे थे तभी उन्होंने आम्रपाली चौकी के निकट दो पुलिसकर्मियों को बिना टोपी पहने देखा।

ओपी सिंह ने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा और दोनों पुलिसकर्मियों को चौकी पर बुलाया। सब-इंस्पेक्टर हरिभान सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार डीजीपी को पहचान नहीं पाए और इसी लिए सैल्यूट भी नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने एस्कॉर्ट में लोगों से डीजीपी की पहचान पूछ ली। इसके बाद डीसीपी को गुस्सा आ गया और उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दोनों पुलिस कर्मी सेक्टर 39 पुलिस थाने पर तैनात थे। इस मसले पर डीजीपी ओपी सिंह का कहना है, 'सवाल ये नहीं है कि वे मुझे पहचान नहीं पाए। उत्तर प्रदेश में कार्यरत 3।5 लाख पुलिसकर्मियों में मैं भी एक हूं और यह मेरा परिवार है। मुद्दा यह है कि सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों को अपने सीनियर्स का सम्मान करना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि उन्हें अपनी सर्विस पर गर्व करना चाहिए। एक सीनियर अधिकारी की गाड़ी को आसानी से पहचाना जा सकता है। इसमें एक, दो और तीन स्टार लगे होते हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया