लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः एक-दूसरे से प्यार करते थे देवर-भाभी, युवक की शादी तय हुई और एक ही फंदे से फांसी लगाकर दोनों ने दी जान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2020 19:18 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानाक्षेत्र के लमहेटा गांव के ब्राम्हणतारा गांव का है। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देलमहेटा गांव में घर वाले ने रिश्ता खत्म करने के लिए युवक की शादी तय कर दी। प्रेम-प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

फतेहपुरःउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। देवर-भाभी एक-दूसरे से प्यार करते थे। युवक की शादी तय होते ही दोनों ने एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 

मंगलवार को यह हादसा हुआ। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फतेहपुर के लमहेटा गांव में घर वाले ने रिश्ता खत्म करने के लिए युवक की शादी तय कर दी। 

जीने-मरने की कसम खा चुके दोनों को यह स्वीकार नहीं हुआ

सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर एक दूजे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके दोनों को यह स्वीकार नहीं हुआ। फतेहपुर जिले में गाजीपुर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश पाल ने बताया कि ब्राह्मणतारा गांव के मजरा लमेहटा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अंदर से बंद पक्के कमरे में पंखे के हुक में बंधे एक ही फंदे में युवक राममिलन निषाद (22) और उसकी सगी भाभी सुनीता (26) के शव लटकते मिले।

कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए

उन्होंने बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए और दोनों के शव फंदे पर लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पाल ने मृत युवक के बड़े भाई और सुनीता के पति हरिओम के हवाले से बताया कि "उसके एक तीन साल का बेटा और तीन माह की बेटी है। छोटे भाई और पत्नी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

भाई की शादी एक लड़की से तय कर दी गयी है, जिसका दोनों विरोध कर रहे थे। संभवतः शादी तय होने की वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली है।’’ एसएचओ ने बताया कि दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

पिता ने नहीं दिलाया फोन, तो बेटी ने कर ली आत्महत्या

नोएडा में 14 वर्षीय एक किशोरी ने मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा कुमारी दृष्टि ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दृष्टि के परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता से मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन पिता ने यह कहकर फोन खरीदने से इनकार कर दिया कि उनकी अभी मोबाइल फोन खरीदने की स्थिति नहीं है।

नाराज होकर दृष्टि ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली

इस बात से नाराज होकर दृष्टि ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस बीच, प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले 90 वर्षीय आनंद प्रकाश मित्तल ने सोमवार को गले में चाकू घोंप कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आनंद प्रकाश मधुमेह से पीड़ित थे तथा कुछ दिनों से परेशान थे।

मृतक के पिता विजय प्रकाश मित्तल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाली रामवती चटर्जी (30) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है