लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश की कार ट्रैक्टर से टकराई, बाल-बाल बचे, दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में दर्शन करने जा रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2022 21:09 IST

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ''मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के परामर्श से कुछ देर में पुन: मां पीतांबरा के दर्शन पूजन के लिए प्रस्थान करेंगे।'' 

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली कालपी का पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।दुर्घटना में योगेश मौर्य को हल्की चोटें आई।योगेश मौर्य को अस्पताल में भर्ती न करके लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रखा गया है।

जालौनः उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में दर्शन करने जा रहे थे, तभी जिले के कालपी कस्बे में उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे उन्हें हल्की चोटें आई।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य अपने तीन साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार से मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा मां का दर्शन करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही योगेश मौर्य की कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली एवं कस्बा कालपी में पूर्व विधायक छोटे सिंह की कोठी के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में योगेश मौर्य को हल्की चोटें आई। इसके बाद तत्काल ही कोतवाली कालपी का पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

योगेश मौर्य को अस्पताल में भर्ती न करके लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रखा गया है। वहां पर चिकित्सकों की टीम को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पाते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित पूरा जिला प्रशासन अतिथि गृह पहुंच गया। दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को क्रेन की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया।

रवि कुमार ने बताया कि योगेश मौर्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ''मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के परामर्श से कुछ देर में पुन: मां पीतांबरा के दर्शन पूजन के लिए प्रस्थान करेंगे।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्याBJPलखनऊमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो