लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामले में कांग्रेस ने लगाया आरोप, कहा-'असली दोषी' सीएम योगी आदित्यनाथ हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 15, 2018 02:15 IST

पार्टी ने आदित्यनाथ को तत्काल हटाए जाने की मांग की। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला दिया और आदित्यनाथ पर निशाना साधा। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: उन्नाव मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने  कहा कि इस मामले में 'असली दोषी' सीएम योगी हैं। पार्टी ने आदित्यनाथ को तत्काल हटाए जाने की मांग की। सुरजेवाला ने एक बयान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला दिया और आदित्यनाथ पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा , 'उन्नाव में जिस युवती के साथ जून , 2017 में कथित तौर पर बलात्कार किया गया , जिसने मुख्यमंत्री की चौखट पर गुहार लगाई और यहां तक कि आत्मदाह का प्रयास किया उसके असली दोषी कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट उर्फ आदित्यनाथ हैं।' 

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद में लोगों ने लगाए घर की दीवारों पर नोटिस, 'इस मोहल्ले में बीजेपी नेता प्रतिबंधित'

अदालत की टिप्पणी का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश महिलाओं , दलितों और किसानों के लिए 'रावण राज्य' बन गया है। 

बता दें कि उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)  ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कुलदीप सेंगर को उनके लखनऊ स्थित आवास से सुबह करीब 4:30 बजे हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उनसे 15 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई है।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो