लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सीएम योगी लव जिहाद पर सख्त, कहा-अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य’ की अंतिम यात्रा निकलेगी, शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2020 19:03 IST

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार आई थी, तब 2015 के साइक्लोन का मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया था। 2 साल तक मुआवजा नहीं मिल पाया था, ये सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में होता था। कभी-कभी तो पैसा रास्ते में ही लोग हज़म कर जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देजो लोग नाम छिपाकर बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है।मिशन शक्ति’ की शुरुआत हो चुकी है जो आगे चलकर जल्द ही ‘ऑपरेशन शक्ति’ में बदलेगा। लव जेहाद में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।निराश हो चुकी समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे शुरू करना चाहती है और इसके लिए वह नए-नए षडयंत्र रच रही है।

देवरियाः उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है, इसलिए सरकार ने भी फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्‍ती से रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी कि जो लोग नाम छिपाकर बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है।

देवरिया और जौनपुर जिले की मल्‍हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार मां-बहनों की इज्‍जत की सुरक्षा करने को दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत हो चुकी है जो आगे चलकर जल्द ही ‘ऑपरेशन शक्ति’ में बदलेगा। लव जेहाद में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा को मिल रहे समर्थन से निराश हो चुकी समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे शुरू करना चाहती है और इसके लिए वह नए-नए षडयंत्र रच रही है। योगी ने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं होने दिया और आगे भी नहीं होने देंगे।

देवरिया मुख्‍यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में गुंडों और माफिया का राज अब समाप्‍त हो चुका है। योगी ने कहा कि पिछले कई महीनों से ‘आपरेशन माफिया’ चलाकर गलत तरीके से अर्जित की गई भूमि और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलावाया जा रहा है और जब्‍ती की कार्रवाई हो रही है। योगी ने कहा कि ग़रीबों एवं व्यापारियों से अवैध रूप से अर्जित की गई इन परिसंपत्तियों को ढहाकर कर वहां फिर से नए मकान बनाए जाएंगे तथा गरीबों एवं व्यापारियों को आवंटित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में देवरहा बाबा के आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिसकी वजह से उन्हें देवरिया छोड़ कर वृंदावन जाना पड़ा था, लेकिन भाजपा की सरकार ने उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का पुनीत कार्य शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान देवरिया जिले के तरकुलवा थाना अंतर्गत बसंतपुर धूसी निवासी शहीद रामचंद्र की शहादत को याद करते हुए देवरिया जिले में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक बनाए जाने की बात कही। जौनपुर की सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में मोदी व राज्य में योगी न होते तो जयश्री राम का नारा भी न लग पाता। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथलव जिहादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब