UP By Election 2019 Result: उत्तर प्रदेश में लखनऊ, रामपुर, जैदपुर, प्रतापगढ़ सहित 8 सीटों के नतीजे घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 06:59 AM2019-10-24T06:59:02+5:302019-10-24T06:59:02+5:30

Uttar Pradesh By Election 2019 Result Live Update: घोसी सीट वहां के विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुयी। शेष बची 10 सीटों के विधायक पिछले लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन गये और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तभी से ये सीटें खाली थीं। 

Uttar Pradesh By election 2019 Result Live Update, taza Samachar, highlights, seat wise results in hindi | UP By Election 2019 Result: उत्तर प्रदेश में लखनऊ, रामपुर, जैदपुर, प्रतापगढ़ सहित 8 सीटों के नतीजे घोषित

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsउत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं।मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 302 विधायक हैं जबकि सपा के 47 विधायक हैं।बसपा के 18, भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 8 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के नतीजे थोड़ी ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। इन्हीं नतीजों के साथ 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 अक्टूबर को गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ (कैंट), गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी सीट के लिये मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक इन सभी सीटों पर 47.05 प्रतिशत वोट पड़े। 

Live Updates- लाइव अपडेट्स

-जैदपुर से सपा के गौरव कुमार जीते। बीजेपी के अंबरीष दूसरे नंबर पर रहे।

-प्रतापगढ़ से अपना दल के राजकुमार पाल जीते। सपा के ब्रिजेश वर्मा दूसरे नंबर पर रहे।

-मानिकपुर से बीजेपी के आनंद शुक्ला जीते। सपा के निर्भय पटेल दूसरे नंबर पर रहे।

-गोविंदनगर से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी जीते। कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर दूसरे नंबर पर।

-लखनऊ कैंट से बीजेपी सुरेश चंद्र तिवारी जीते। सपा के आशीष चतुर्वेदी दूसरे नंबर पर रहे।

-इगलास से बीजेपी के राजकुमार सहयोगी जीते। बसपा के अभय कुमार दूसरे नंबर पर रहे।

-रामपुर से सपा की तजीन फातिमा को मिली जीत। बीजेपी के भरत भूषण दूसरे नंबर पर रहे। 

-गंगोह सीट से बीजेपी के कीरत सिंह को मिली जीत। कांंग्रेस के नोमान मसूद दूसरे नंबर पर रहे।

-उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 6 के नतीजे घोषित हो गये हैं। इनमें से गंगोह सीट पर बीजेपी, रामपुर से सपा, लखनऊ कैंट से बीजेपी, गोविंदनगर से बीजेपी, प्रतापगढ़ से अपना दल, जैदपुर से सपा को मिली जीत।

-उत्तर प्रदेश में 6 सीटों के नतीजे घोषित हो गये हैं। इनमें से 3 सीटों पर बीजेपी को, 2 सीटों पर सपा और 1 सीट पर अपना दल को जीत मिली है।

-जैदपुर से जीते सपा प्रत्याशी गौरव कुमार। बीजेपी के अंबरीष को 4165 वोटों से हराया। गौरव को कुल 78,172 वोट मिले जबकि अंबरीष को 74,007 वोट मिले। यह सीट बीजेपी विधायक उपेंद्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुयी थी।

-घोसी सीट पर अब तक कुल 122921 वोटों की गिनती पूरी। बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार राजभर को निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर सिंह से मिल रही कड़ी टक्कर। बीजेपी के खाते में अब तक मिले कुल 39159 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार को मिले 35961 वोट। बसपा के अब्दुल कय्यूम को मिले 28317 वोट।

-बलहा सीट पर अब तक कुल 93634 वोटों की गिनती हुयी। बीजेपी प्रत्याशी सरोज सोनकर को अब तक मिले 46170 वोट। दूसरा नंबर लगभग 25 हजार पीछे। सपा प्रत्याशी किरन भारती के खाते में अब तक सिर्फ 19209 वोट। बसपा के रमेश चंद्र को मिले 14202 वोट।  

-जलालपुर सीट पर अब तक 126755 वोटों की गिनती संपन्न। बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा को अब तक की गिनती में मिले 41577 वोट। बीजेपी के राजेश सिंह और सपा के सुभाष राय के बीच दूसरे नंबर की लड़ाई। 

-जैदपुर सीट पर अब तक 221249 वोटों की गिनती हुयी। सपा उम्मीदवार गौरव कुमार 78140 वोटों के साथ टॉप पर, 73777 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं बीजेपी कैंडीडेट अंबरीष। कांग्रेस के तनुज पुनिया को अब तक मिले 43930 वोट। 

-प्रतापगढ़ सीट पर अब तक 107023 वोटों की गिनती हुयी। अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल 39250 वोटों के साथ पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर कड़ी लड़ाई। हालाकि ये अलग बात है कि दूसरे तीसरे नंबर पर होने का कोई खास मतलब नहीं है। हालांकि अपना दल निर्णायक भूमिका में है।

-मानिकपुर सीट पर अब तक हुयी 134541 वोटों की गिनती। बीजेपी उम्मीदवार आनंद शुक्ला को अब तक मिले 53269 वोट। सपा प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल 39636 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर। बसपा के राजनरायन कोल को 26891 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर।

-गोविंद नगर सीट पर अब तक हुयी 79289 वोटों की गिनती। बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी को अब तक मिले 38213 वोट। कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर 26690 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर।

-लखनऊ कैंट सीट पर अब तक हुयी 79429 वोटों की गिनती। बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी 43225 वोटों के साथ पहले नंबर पर, 14179 वोटों के साथ मेजर आशीष चतुर्वेदी दूसरे नंबर पर। पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशी में भारी अंतर।

-इगलास सीट पर अब तक हुयी 119461 वोटों की गिनती। बीजेपी ने 63708 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर बसपा प्रत्याशी को अब तक मिले 40387 वोट।

-रामपुर सीट पर 119413 पहुंची वोटों की गिनती। सपा नेता और सांसद आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा 64790 वोटों के साथ पहले नंबर पर। 47290 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं बीजेपी के भारत भूषण। बसपा, कांग्रेस पीछे छूटे।

-गंगोह सीट पर 192869 पहुंची वोटों की गिनती। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद 59666 वोटों के साथ पहले नंबर पर। बीजेपी प्रत्याशी कीरत सिंह 55786 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर। तीसरे नंबर पर हैं सपा प्रत्याशी इंदर सेन। बसपा के मोहम्मद इरशाद रह गये पीछे।

-लखनऊ सीट पर अब तक आये 66642 वोटों के रुझान, बीजेपी सबसे आगे, सपा खिसकी बहुत पीछे
सुरेश चंद्र तिवारी-    बीजेपी-  36190 वोट
मेजर आशीष चतुर्वेदी- सपा-   12693 वोट
दिलप्रीत सिंह-       कांग्रेस-  9605 वोट
अरुण दिवेदी-       बसपा-   6266 वोट

-इगलास सीट पर अब तक आये 93872 वोटों के रुझान, बीजेपी को भारी बढ़त
राजकुमार सहयोगी- बीजेपी- 51068 वोट
अभय कुमार- बसपा- 31937 वोट

-रामपुर सीट पर अब तक आये 85336 वोटों के रुझान, सपा की ताजीन फातिमा लगभग 20 हजार वोटों से आगे
तीजन फातिमा-     सपा-    50265 वोट
भारत भूषण-      बीजेपी-   29631 वोट
अरशद अली खान-  कांग्रेस-   3098 वोट
जुबैर मसूद खान-   बसपा-   856 वोट


-गंगोह सीट पर आये 133025 वोटों के रुझान, कांग्रेस को मिली भारी बढ़त
नोमान मसूद (कांग्रेस)-    50191 वोट
कीरत सिंह (बीजेपी)-     36002 वोट
इंदर सेन (सपा)-        28959 वोट
मोहम्मद इरशाद (बसपा)- 15656 वोट

-जैदपुर सीट पर अब तक आये 216679 वोटों के रुझान। सपा बढ़त की ओर, बीजेपी से मिल रही है कड़ी टक्कर
गौरव कुमार-             सपा-    76988 वोट
अंबरीष-                    बीजेपी- 72174 वोट
तनुज पुनिया-            कांग्रेस- 42596 वोट
अखिलेश अंबेडकर- बसपा- 17830 वोट

-घोसी सीट पर अब तक आये 61028 वोटों के रुझान। बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच टक्कर
विजय कुमार राजभर- बीजेपी-  20691 वोट
सुधाकर सिंह -            निर्दलीय-  17734 वोट
अब्दुल कय्यूम-           बसपा-   13545 वोट

-बलहा सीट पर अब तक आये 52133 वोटों के रुझान। बीजेपी को भारी बढ़त 
सरोज सोनकर- बीजेपी-  27168 वोट
किरन भारती-   सपा-     10377 वोट 
रमेश चंद्र-        बसपा-   6591 वोट

-जलालपुर सीट पर अब तक आये 65510 वोटों के रुझान। बसपा-बीजेपी में टक्कर 
छाया वर्मा-     बसपा -                                       24020 वोट
राजेश सिंह -  बीजेपी -                                      19842 वोट
सुभाष राय-   सपा-                                            14975 वोट
रविकांत -      सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी -   3065 वोट

-जैदपुर सीट पर अब तक आये 179329 वोटों के रुझान। सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर। 
गौरव कुमार-            सपा-      65669 वोट
अंबरीष -                  बीजेपी -   56505 वोट
तनुज पुनिया -          कांग्रेस -   36202 वोट
अखिलेश अंबेडकर- बसपा -  14832 वोट

-प्रतापगढ़ सीट पर अभी तक हुयी 36525 वोटों की गिनती। अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल 13156 वोटों के साथ पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी को अब तक मिले 7781 वोट। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के इसरार अहमद 5643 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर।

-मानिकपुर सीट पर अब तक हुयी 57635 वोटों की गिनती। बीजेपी के आनंद शुक्ला 24165 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर पर हैं सपा के निर्भय सिंह पटेल। बसपा प्रत्याशी राजनरायन को अब तक मिले 10855 वोट। कांग्रेस 3038 पर।

-गोविंदनगर सीट में अब तक हुयी 32155 वोटों की गिनती। बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी को अब तक मिले 15409 वोट। दूसरे नंबर पर 10273 वोटों के साथ हैं कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर। सपा, बसपा चार की गिनती में सिमटे।

-लखनऊ कैंट सीट में अब तक हुयी 45729 वोटों की गिनती। बीजेपी प्रत्याशी सुरेश चंद्र तिवारी 24867 वोटों के साथ पहले नंबर पर। सपा के प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी को अब तक मिले 9424 वोट। कांग्रेस और बसपा क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर।

-इगलास सीट पर अब तक हुयी 55077 वोटों की गिनती। बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी 29616 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर 19462 वोटों के साथ बसपा प्रत्याशी अभय कुमार हैं। कांग्रेस और अन्य पीछे छूटे।

-रामपुर सीट पर अब तक हुयी 61779 वोटों की गिनती। सपा की ताजीन फातिमा 37564 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर बीजेपी के उम्मीदवार भारत भूषण को अब तक मिले 20257 वोट। बसपा, कांग्रेस बहुत पीछे।

-गंगोह सीट पर हुयी 90180 वोटों की गिनती। कांग्रेस के नोमान मसूद 31588 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कीरत सिंह को अब तक मिले 23957 वोट। तीसरे पर सपा से इंदर सेन को मिले 21007 वोट। बसपा के मोहम्मद इरशाद 12175 वोटों के साथ चौथे नंबर पर।

-मानिकपुर सीट पर अभी तक आये 27861 वोटों के रुझान, बीजेपी को बढ़त
आनंद शुक्ला (बीजेपी)-     13700 वोट
निर्भय सिंह पटेल (सपा)-   10194 वोट
रंजनार्यन (बसपा)-       5954 वोट
रंजना पांडेय (कांग्रेस)-     2238 वोट

-गोविंदनगर सीट पर अभी तक आये 18048 वोटों के रुझान, बीजेपी लंबे अंतर से आगे
सम्राट विकास (सपा)-         1272 वोट
सुरेंद्र मैथानी (बीजेपी)-        9823 वोट
करिश्मा ठाकुर (कांग्रेस)-      5762 वोट
देवी प्रसाद तिवारी (बसपा)-   594 वोट

-रामपुर सीट पर आये 34038 वोटों के रुझान, सपा की तजीन फातिमा 10 हजार वोटों के अंतर से आगे
तीजन फातिमा (सपा)-       22100 वोट
भारत भूषण (बीजेपी)-         9737 वोट
अरशद अली खान (कांग्रेस)-    1307 वोट
जुबैर मसूद खान (बसपा)-    341 वोट

-गंगोह सीट पर आये 62834 वोटों के रुझान, सपा, कांग्रेस, बीजेपी में भयंकर भिडंत
नोमान मसूद (कांग्रेस)-    18405 वोट
कीरत सिंह (बीजेपी)-     17231 वोट
इंदर सेन (सपा)-        16850 वोट
मोहम्मद इरशाद (बसपा)- 9401 वोट

-लखनऊ कैंट सीट पर अभी तक 26762 वोटों की गिनती संपन्न, बीजेपी को मिली भारी बढ़त
सुरेश चंद्र तिवारी (बीजेपी)-    13458 वोट
मेजर आशीष चतुर्वेदी (सपा)- 6723 वोट
दिलप्रीत (कांग्रेस)-                 3215 वोट
अरुण दिवेदी (बसपा)-           2623 वोट

-प्रतापगढ़ उपचुनाव में तीसरे राउंड की गिनती में अपना दल (S) को भारी बढ़त
अपना दल - 6928
कांग्रेस-     3130
सपा -     2800
बसपा -    245

-घोसी सीट पर पहला रुझान, बीजेपी के विजय राजभर सपा प्रत्याशी से 112 मतों से आगे चल रहे हैं
विजय राजभर (बीजेपी) -            2263 वोट
सपा के समर्थित निर्दल सुधाकर - 2051 वोट
कयूम अंसारी (बसपा) -              1047 वोट
राजमंगल यादव (कांग्रेस)-          174 वोट

-मानिकपुर विधानसभा सीट के पहले रुझान में बीजेपी प्रत्याशी को बढ़त
आनन्द शुक्ल (बीजेपी) - 2860 वोट
निर्भय सिंह पटेल (सपा) - 930 वोट
राजनारायण (बसपा) - 708 वोट
रंजना (कांग्रेस) -         241 वोट

-रामपुर सीट- चौथे राउंड बाद भी सपा आगे
तंज़ीन फ़ातिमा (सपा) -10143 वोट
भारत भूषण गुप्ता (भाजपा) - 4316 वोट
अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस) - 630 वोट
ज़ुबैर मसूद खान (बसपा) -147 वोट

-वोट प्रतिशत की बात करें तो अभी तक सभी सीटों के आए कुल नतीजों के मुताबिक बीजेपी सबसे ज्यादा 27.9 फीसदी मत मिले। दूसरे नंबर पर सपा को 25.7 फीसदी तीसरे पर कांग्रेस को 21.8 तो 20.3 फीसदी मतों के साथ बसपा चौथे नंबर पर है। 



-जैदपुर सीट पर सपा के गौरव कुमार 8071 वोटों के साथ पहले नंबर पर। बीजेपी के अंबरीष दूसरे नंबर पर, तीसरे पर कांग्रेस के तनुज पुनिया और 1745 वोटों के साथ चौथे नंबर पर बसपा। अभी तक कुल 20022 वोटों की गिनती संपन्न।

-लखनऊ कैंट सीट पर अभी तक 3845 वोटों की गिनती संपन्न। 1869 वोटों के साथ बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी पहले नंबर पर। दूसरे नंबर पर सपा के मेजर आशीष को अब तक मिले 837 वोट। बसपा के अरुण दिवेदी तीसरे नंबर पर।

-इगलास सीट से बसपा के अभय कुमार 6773 वोटों के साथ पहले नंबर पर। बीजेपी के राजकुमार को अभी तक मिले 2932 वोट। अभी तक कुल 11190 वोटों की गिनती संपन्न।

-गंगोह सीट पर अभी तक कुल 17614 वोटों की गिनती हुयी। कांग्रेस के नोमान मसूद 5655 वोटों के साथ पहले नंबर पर। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कीरत सिंह को अभी तक 5335 वोट मिले। सपा के इंदर सेन 4627 वोटों के तीसरे नंबर पर। बसपा के मोहम्मद इरशाद को मिले 1673 वोट।  

-घोसी सीट से बसपा के अब्दुल कय्यूम, कांग्रेस के राजमंगल यादव, बीजेपी के विजय कुमार राजभर और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नीबूलाल सहित कुल 11 उम्मीदवार लड़े थे चुनाव। यह सीट यहां से विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद से खाली थी।

-बलहा सीट- सपा से किरन भारती, कांग्रेस से मन्नू देवी, बसपा से रमेश चंद्र, बीजेपी से सरोज कुमार सहित 11 उम्मीदवार लड़े थे चुनाव। 

-जलालपुर सीट से बसपा से छाया वर्मा, बीजेपी से राजेश सिंह, कांग्रेस से सुनील मिश्रा और सपा से सुभाष राय सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

-जैदपुर सीट से बसपा के अखिलेश कुमार अंबेडकर, बीजेपी के अंबरीष, सपा के गौरव कुमार और कांग्रेस के तनुज पुनिया सहित कुल 7 उम्मीदवार लड़े थे चुनाव।

-प्रतापगढ़ सीट से कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी, सपा के ब्रजेश वर्मा, बसपा के रंजीत सिंह पटेल और बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) से राजकुमार पाल सहित कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

-कर्वी चित्रकूट जिले की मानिकपुर सीट से बीजेपी के आनंद शुक्ला, सपा के निर्भय सिंह पटेल, बसपा के राजनरायन, कांग्रेस की रंजना भारती पांडेय सहित कुल 9 उम्मीदवार चुनावी लड़े थे।  इस सीट से आर के सिंह पटेल बीजेपी से विधायक थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आर के पटेल ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। तभी से ये सीट खाली थी।

-आयोग के निर्देश पर यूपी के सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों के चारों तरफ के 8 किलोमीटर के दायरे में देसी व अंग्रेजी शराब, बीयर तथा भांग की सभी सरकारी लाइसेंसी दुकानें बंद करा दी गई हैं। यह दुकानें गुरुवार को देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद ही खुलेंगी।

-गोविंदनगर सीट- कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर, बसपा से देवी प्रसाद तिवारी, सपा से सम्राट विकास, बीजेपी से सुरेंद्र सहित कुल 9 लोग चुनाव लड़े।

-लखनऊ कैंट सीट से बसपा के अरुण दिवेदी, सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी, कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह और बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़े।

-इगलास सीट से बीजेपी के अभय कुमार, कांग्रेस के उमेश कुमार, बीजेपी के राजकुमार सहयोगी सहित कुल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़े।

-रामपुर सीट जो सपा के लिये प्रतिष्ठा का सवाल भी बनी हुयी है। यहां से कांग्रेस से अरशद अली खान, बसपा के जुबैर मसूद खान, सपा की तजीन फातमा और बीजेपी के भारत भूषण सहित कुल 8 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे।

-गंगोह सीट से सपा के इंदर सेन, बसपा के मोहम्मद इरशाद, बीजेपी के कीरत सिंह और कांग्रेस के नोमान मसूद सहित कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे।

-
शेष बची 10 सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन गये और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तभी से ये सीटें खाली थीं। 

- उत्तर प्रदेश की घोसी सीट वहां के विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद खाली हुयी थी।

उपचुनाव में वोट प्रतिशत-
गंगोह सीट पर 60.30 प्रतिशत, रामपुर सीट पर 44, इगलास सीट पर 36.20, लखनऊ (कैंट) पर 28.53, गोविंद नगर सीट पर 32.60, मानिकपुर सीट पर 52.10, प्रतापगढ़ में 44, जैदपुर सीट पर 58, जलालपुर सीट पर 58.80, बलहा सीट पर 52 तथा घोसी सीट पर 51 फीसद वोट पड़े हैं। सहारनपुर जिले में गंगोह सीट पर सबसे अधिक और सबसे कम लखनऊ (कैंट) सीट पर मतदान हुआ।

UP में 2017 के विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत
जबकि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोह सीट पर 71.92 प्रतिशत, रामपुर में 56.16 प्रतिशत, इगलास सीट पर 64.88 प्रतिशत, लखनऊ कैंट पर 50.77, गोविंद नगर सीट पर 52.48, मनिकपुर सीट पर 59.44, प्रतापगढ़ सीट पर 55.56, जैदपुर सीट पर 69.71,जलालपुर सीट पर 62.55, बलहा सीट पर 57.83 और घोसी सीट पर 58.67 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

11 में से 8 पर था भाजपा का कब्जा
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से आठ पर भाजपा का कब्जा था। बाकी तीन सीटों पर सपा, बसपा और भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक जीते थे। प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल जीती थी। जबकि रामपुर और जलालपुर (आंबेडकरनगर) सीटों पर क्रमश: सपा और बसपा ने जीत दर्ज की थी। 

घोसी सीट वहां के विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुयी। शेष बची 10 सीटों के विधायक पिछले लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन गये और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तभी से ये सीटें खाली थीं। 

सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं। घोसी में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि गंगोह, प्रतापगढ़ और बलहा में ग्यारह-ग्यारह प्रत्याशी हैं। गोविन्दनगर और मानिकपुर में नौ-नौ, रामपुर, इगलास और जैदपुर में सात-सात प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमायी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। ये चुनाव इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं कि इनसे ही 2022 के विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार होगी। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार को हुई हत्या से राज्य का चुनावी तापमान बढ़ गया था। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 302 विधायक हैं जबकि सपा के 47 विधायक हैं। बसपा के 18, भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 8 और कांग्रेस के 7 विधायक हैं। हमीरपुर में हाल ही में संपन्न उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मनोज प्रजापति को 17846 मतों से हराया था। 

2012 विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों का वोट प्रतिशत
राज्य में 2012 के विधानसभा चुनाव में गंगोह सीट पर 72.22 प्रतिशत, रामपुर में 54.55 प्रतिशत, इगलास सीट पर 61.72 प्रतिशत, लखनऊ कैंट पर 50.56, गोविंद नगर सीट पर 49.21, मनिकपुर सीट पर 60.18,प्रतापगढ़ 55.27, जैदपुर सीट पर 66.34, जलालपुर सीट पर 61.70, बलहा सीट पर 60.97 और घोसी सीट पर 56.59 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

English summary :
Uttar Pradesh By election 2019 Result Live Update: The results of the by-elections in 11 assembly seats of Uttar Pradesh will come today. With these results, the fate of 109 candidates will be decided.


Web Title: Uttar Pradesh By election 2019 Result Live Update, taza Samachar, highlights, seat wise results in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे