लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बाहुबली अमरमणि जेल से बाहर आकार करेंगे राजनीति!

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 25, 2023 18:53 IST

पूर्वांचल में भाजपा के साथ मिलकर बेटे अमनमणि को बनाएँगे विधायक।

Open in App

लखनऊ: कुछ समय पहले बिहार में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली आनंद मोहन सूबे की सरकार की पहल पर रिहाई हुई थी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बिहार की राजनीति में बड़ा विवाद किया था।

परंतु आनंद मोहन के लिए बिहार की सत्ता में साझेदार जेडीयू और आरजेडी दोनों पार्टियों ने भाजपा नेताओं के विरोध को तवज्जो नहीं दी थी और ठाकुर मतदाताओं का हितैषी साबित करने के लिए आनंद मोहन ही रिहाई का रास्ता तैयार कर दिया गया था।

अब आनंद मोहन ही तर्ज पर ही यूपी में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई का आदेश जारी किया गया है। चार बार विधायक रहे बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी पूर्वांचल के बड़े ब्राह्मण नेता है।

इस वोट बैंक का हितैषी बनाने के लिए ही उनकी रिहाई का फैसला किया गया है। कहा जा रहा है कि जेल से बाहर आकर अमरमणि त्रिपाठी पूर्वांचल में भाजपा के हितैषी बनाकर अपने बेटे को फिर से विधायक बनाने की राजनीति करें।

पूर्वांचल की सियासत को करेंगे प्रभावित

बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर भले ही विरोध के स्वर अभी ज्यादा सुनाई नहीं पड़ रहे हैं, लेकिन इसकी शुरुआत हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अमरमणि की रिहाई को अनुचित बताया है।

कवयित्री मधुमती की बहन निधि भी अमरमणि की रिहाई का विरोध कर रही है। अब कहा जा रहा है कि जल्दी ही यह मामला तूल पकड़ेगा। इसकी वजह है, पूर्वांचल में ब्राह्मण और राजपूत के बीच लंबे समय से चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई।

यूपी में सभी को पता है कि पूर्वांचल की सियासत में ब्राह्मणों का नेतृत्व हरिशंकर तिवारी कर रहे थे तो ठाकुरों के बीच वीरेंद्र प्रताप शाही की पकड़ बनाए थे।

योगी आदित्यनाथ और तिवारी गोरखपुर की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी रहे। हरिशंकर तिवारी के निधन के बाद राजनीति के उस दौर का दंड हो चुका है।

हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटे भीष्म शंकर तिवारी और विनय शंकर तिवारी राजनीति में लेकिन वह ब्राह्मणों का नेतृत्व में सक्षम साबित नहीं हुए। ऐसे में अब पूर्वांचल की ब्राह्मण पॉलिटिक्स के लिए अमरमणि के लिए यह गोल्डन चांस है।

अब देखना यह है कि 66 साल के हो चुके अमरमणि जो महाराजगंज जिले की नौतनवां सीट से चार बार विधायक रहे हैं, अपनी राजनीति को कैसे आगे बढ़ते हैं।

अमरमणि को जानने वालों का कहना है कि सियासत की तासीर ही ऐसी है कि नेता कभी खत्म नहीं होता। और अमरमणि में जो जुझारू पर है, वह उन्हें शांत बैठने नहीं देगा, ऐसे में वह पूर्वांचल की सियासत को अपने तरीके से चलाएं। और अपने खिलाफ बुलंद होने वाली आवाजों का मुकाबला करेंगे।

इसके साथ ही वह अपने बेटे अमनमणि त्रिपाठी का राजनीतिक कैरियर बनाने में जुटेंगे। अमनमणि भी वर्ष 2017 में नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे पर बीते विधानसभा का चुनाव वे हार गए।

अब उन्हे फिर से विधायक बनाना अमरमणि का सपना है। कहा यह भी जा रहा है कि बीते दस वर्षों के दौरान पूर्वांचल में ओबीसी के इर्द-गिर्द सिमट गई की सियासत जिसमे संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर जैसे ओबीसी नेता उभरे हैं। अब इन नेताओं से अमरमणि त्रिपाठी से टक्कर मिलेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारUttar Pradesh Bharatiya Janata Partyलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत