लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः विधानसभा के नजदीक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, पुलिस ने बचाया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 13, 2020 15:50 IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊः पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया, ''मंगलवार दोपहर को महाराजगंज जिले की रहने वाली 35 वर्ष की महिला हजरतगंज के कैपिटल तिराहे के पास ऑटो से उतरी और उसने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आयी है । उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

लखनऊः  राजधानी में विधानसभा के नजदीक कैपिटल सिनेमा तिराहे पर मंगलवार दोपहर एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया, ''मंगलवार दोपहर को महाराजगंज जिले की रहने वाली 35 वर्ष की महिला हजरतगंज के कैपिटल तिराहे के पास ऑटो से उतरी और उसने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि महिला कितने प्रतिशत जली है। घटना का कारण पूछे जाने पर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

पति और दो बेटों की मौत से दुखी महिला ने किया आत्मदाह

बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और दो बेटों की मौत से दुखी होकर कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महुआ गांव में चौबी देवी (55) ने मंगलवार को बंद कमरे में आग लगा ली और उसे बचाने की कोशिश में उसका बेटा शंकर (35) भी गंभीर रूप से झुलस गया।

उन्होंने बताया कि परिजन एंबुलेंस से मां-बेटे को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है, करीब 60 फीसदी झुलसे उसके बेटे का अभी इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने परिजन और ग्रामीणों के हवाले से बताया कि कुछ साल पहले महिला के बड़े बेटे सन्तोष ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी और छोटे बेटे अशोक की बीमारी से मौत हो गयी थी। पिछले साल उसके पति रामजियावन की एक सड़क हादसे में मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से बीमार थी और अवसाद में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए