लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खतरे के बीच यूपी में टाले जाएंगे चुनाव? इलाहाबाद हाई कोर्ट के सुझाव पर चुनाव आयोग ने कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2021 15:48 IST

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए क्या अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को टाला जा सकता है? इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने यूपी के संदर्भ में कहा है कि वह स्थिति का पहले जायजा लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में चुनाव टालने का सुझाव इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया है।कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव टालने की उठने लगी है मांग।चुनाव आयोग ने कहा कि टीम अगले हफ्ते यूपी जाएगी, स्थिति का आकलन करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

नई दिल्ली: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट का संक्रमण फैलने की आशंका के बीच अगले साल की विधानसभा चुनाव को टोलने की भी मांग उठने लगी है। इस बीच गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से चुनावी रैलियों पर रोक लगाने और चुनावों को टालने पर विचार करने की बात कहकर इस चर्चा को और तेज कर दी।

इन सबके बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग की टीम इस संबंध में अगले हफ्ते फैसला लेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, 'अगले हफ्ते हम उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और वहां परिस्थितियों का जायजा लेंगे। इसके बाद उचित फैसला लिया जाएगा।'

सुप्रीम कोर्ट में भी दी गई है याचिका

कोरोना के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में भी चुनावी रैलियों और जमावड़ों पर रोक लगाने की मांग संबंधी एक याचिका दायर की गई है। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट से जस्टिस शेखर कुमार यादव ने एक मामले में याचिकाकर्ता की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए कहा, कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और तीसरी लहर आने की आशंका है। 

कोर्ट ने आगे कहा दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। जस्टिस शेखर कुमार यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए और उनकी मृत्यु हुई। 

अदालत ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निकट है जिसके लिए सभी पार्टियां रैलियां, सभाएं आदि करके लाखों लोगों की भीड़ जुटा रही हैं जहां कोविड प्रोटाकॉल का पालन किसी रूप में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो परिणाम दूसरी लहर से कहीं अधिक भयावह होंगे। 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू

ओमीक्रोन की दहशत को देखते हुए मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू 23 दिसंबर की रात से लागू कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को यूपी सरकार ने भी 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। 

यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होंगे। साथ ही शादियों में भी 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगाई गई है। इन सबके बीच बताते चलें कि अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावAllahabad High Courtचुनाव आयोगओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं