लाइव न्यूज़ :

हम सपा के साथ हैं और रहेंगे, राजभर बोले-न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला, बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे

By भाषा | Updated: March 20, 2022 16:12 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections: वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पिछले दिनों संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देओमप्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था।वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था।भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ दोबारा थामने की तैयारियों संबंधी खबरों को गलत बताया है।

शनिवार से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी प्रसारित हो रही है जिसमें राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं, उसके बाद उनके दोबारा भाजपा के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगीं। राजभर ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया, “यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे और हमने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।"

इस बीच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, “भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। जो फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है वह काफी पुरानी है। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पिछले दिनों संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली। राजभर की पार्टी को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें हासिल हुई थीं।

पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतभेद के चलते राजभर ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशओम प्रकाश राजभरयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना