लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अफगान शांति समझौते को ‘‘जबर्दस्त समर्थन’’ मिला है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 19:56 IST

ट्रंप ने गत नवम्बर में तालिबान के साथ शांति वार्ता बहाली की घोषणा की थी लेकिन अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए समय-सीमा देने इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने भी एक बयान जारी करके उस दिन समझौते पर हस्ताक्षर की योजना की पुष्टि की है।ट्रंप ने कहा तालिबान दशकों से लड़ रहा है। हम वहां पर 19 वर्षों से हैं। हम कानून प्रवर्तक बल की तरह हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अफगान शांति समझौते को ‘‘जबर्दस्त समर्थन’’ मिला है। ट्रंप ने यह बात युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में तालिबान और अमेरिका के बीच समझौते पर 29 फरवरी को संभावित रूप से हस्ताक्षर होने से पहले भारत में कही है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हाल में एक बयान में कहा था कि अमेरिका द्वारा तालिबान के साथ शनिवार को एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है, बशर्ते सप्ताह भर से अफगानिस्तान में हिंसा में आयी कमी बरकरार रहे। तालिबान ने भी एक बयान जारी करके उस दिन समझौते पर हस्ताक्षर की योजना की पुष्टि की है।

सीएनएन के अनुसार ट्रंप ने ‘एयरफोर्स वन’ में अहमदाबाद से आगरा जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसे जबर्दस्त समर्थन मिला है।’’ ट्रंप की यह टिप्पणी उस बयान के एक दिन बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान लड़कर ‘‘थक’’ गया है और अमेरिका के साथ एक शांति समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने भारत के लिए रवाना होने से ठीक पहले रविवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था कि अमेरिकी सैनिकों के लिए ‘‘स्वदेश वापसी’’ का समय आ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान दशकों से लड़ रहा है। हम वहां पर 19 वर्षों से हैं। हम कानून प्रवर्तक बल की तरह हैं। हमारा मानना है कि वे एक समझौता चाहते हैं, हम एक समझौता चाहते हैं। मैं समझता हूं कि यह काम करेगा। देखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम एक ऐसी स्थिति में हैं, जो स्थिर है। आपको पता है, कुछ अवधि अहिंसा की रही है। यह बरकरार है। डेढ़ दिन हो चुके हैं। देखते हैं क्या होता है। लेकिन लोग यह समझौता चाहते हैं और मेरा मानना है कि तालिबान भी समझौता चाहता है। वे लड़ते लड़ते थक गए हैं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं देखना चाहता हूं कि यह एक सप्ताह का समय कैसे बीतता है। हम वह बहुत जल्दी कर सकते हैं। स्वदेश वापसी का समय आ गया है। वे मजबूत लोग हैं, हम मजबूत लोग हैं। यद्यपि 19 वर्ष बीत गए हैं, यह लंबा समय है।’’ ट्रंप ने गत नवम्बर में तालिबान के साथ शांति वार्ता बहाली की घोषणा की थी लेकिन अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए समय-सीमा देने इनकार कर दिया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील