लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी एजेंसी FBI का दावा, पाकिस्तान के कराची में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2019 09:46 IST

मंगलवार को लंदन कोर्ट में मोतीवाला पेश हुआ। उसपर ड्रग्स ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, उगाही और आतंकवाद के लिए पैसे जुटाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2018 में एफबीआई ने मोतीवाला को अंडरकवर एजेंट के जरिए जाल बिछाकर पकड़ा था। दाऊद इब्राहिम अपने अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट को वह कराची से ही ऑपरेट करता है।

अमेरिका ने दावा किया है कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने यह भी बताया कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट को वह कराची से ही ऑपरेट करता है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम के सहयोगी जाबिर मोतीवाला के प्रत्यर्पण के ट्रायल के पहले दिन ही लंदन कोर्ट में अमेरिका की ओर से वकील जॉन हार्डी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा 'एफबीआई न्यू यॉर्क में डी कंपनी के लिंक की जांच कर रही है।' उन्होंने कहा 'डी कंपनी का नेटवर्क पाकिस्तान, भारत और यूएई तक फैला हुआ है। इस कंपनी का प्रमुख भारत का दाऊद इब्राहिम है जोकि पाकिस्तान में रह रहा है।'

जॉन हार्डी ने कहा कि दाउद और उसका भाई 1993 में भारत से भागे थे। बीते 10 सालों में डी-कंपनी ने अमेरिका में भी अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटें हैं। बता दें कि दाऊद के सहयोगी जाबिर मोतीवाला को अमेरिका ले जाकर पूछताछ की जा रही है। साल 2018 में एफबीआई ने मोतीवाला को अंडरकवर एजेंट के जरिए जाल बिछाकर पकड़ा था। 

बता दें कि मंगलवार को लंदन कोर्ट में मोतीवाला पेश हुआ। उसपर ड्रग्स ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, उगाही और आतंकवाद के लिए पैसे जुटाने का आरोप है। सुनवाई के बाद जज ने मोतीवाला की जमानत याचिका खारिज करते हुए विडियो लिंक के जरिए 28 अगस्त की सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो