लाइव न्यूज़ :

उर्दू में गीता का अनुवाद करने वाले शायर अनवर जलालपुरी का निधन, 5 मशहूर शेर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2018 16:06 IST

40 साल तक लोगों के दिलों को जोड़ने वाले शायर अनवर का इस तरह छोड़कर चला जाना साहित्य जगत, उर्दू अदब के लिए गहरा धक्का है।

Open in App

भगवद गीता का उर्दू से हिंदी में अनुवाद करने वाले मशहूर उर्दू शायर अनवर जलालपुरी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। अनवर जलालपुरी को गत 28 दिसम्बर को उनके घर में मस्तिष्काघात के बाद लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे और उनके सिर पर चोट आई थी। तब से वह वेंटिलेटर पर थे।अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "सोमवार को उनकी स्थिति खराब हो गई और मंगलवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।"

अनवर जलालपुरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती से सम्मानित किया गया था।  लगभग 40 साल तक लोगों के दिलों को जोड़ने वाले शायर अनवर का इस तरह छोड़कर चला जाना साहित्य जगत, उर्दू अदब के लिए गहरा धक्का है। अनवर साहब की लिखी शायरी को चार पीढ़ियों ने गुनगनाया है। जिसमें मुन्नवर राणा, वसीम बरेलवी, बशीर बद्र, नवाज देवबंदी तक ने अनवर साहब की शायरी लोगों तक पहुंचाई है।

ये है उनकी कुछ शायरियां 

1- 'मैं जा रहा हूँ मेरा इंतजार मत करना, मेरे लिये कभी भी दिल सोगवार मत करना' 

2- गुलों के बीच में मानिन्द ख़ार मैं भी थाफ़क़ीर ही था मगर शानदार मैं भी था

3- वह जिन लोगों का माज़ी से कोई रिश्ता नहीं होताउन्हीं को अपने मुस्तक़बिल का अन्दाज़ा नहीं होता

4- मैं भी हर उलझन से पा सकता था छुटकरा मगरमेरे गमख़ाने में में कोई चोर दरवाज़ा न था

5- सच बोलते रहने की जो आदत नहीं होतीइस तरह से ज़ख्मी ये मेरा सर नहीं होता

6- ख़राब लोगों से भी रस्म व राह रखते थेपुराने लोग ग़ज़ब की निगाह रखते थे

7- पराया कौन है और कौन अपना सब भुला देंगेमताए ज़िन्दगानी एक दिन हम भी लुटा देंगे

8- बुरे वक़्तो में तुम मुझसे न कोई राब्ता रखनामैं घर को छोड़ने वाला हूँ अपना जी कड़ा रखना

टॅग्स :उर्दू शायर अनवर जलालपुरीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए