लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शहरी निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, साउथ कश्मीर की चार सीटों पर कब्जा

By धीरज पाल | Updated: October 20, 2018 14:17 IST

शहरी निकाय चुनाव का राज्य की दो बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और पीडीपी ने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों ने आर्टिकल 35A का सहारा लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव की वोटिंग के बाद मतगणना जारी है। आज  52 नगर निकायों में पड़े मतों के लिए गिनती शुरू हो चुकी है। ताजा रिपोट्स के मुताबिक उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र साउथ कश्मीर में बीजेपी ने चार जिलों में जीत दर्ज कर ली है। यह बीजेपी के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है।  

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि बीजेपी ने आतंकवाद से प्रभावित 132 वार्डों में से 53  वार्ड जीते थे। भाजपा ने बडगाम के नारिसपोरा, हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा, डोबी मोहल्ला और मोहनपोरा म्यूनिसिपल वार्ड पर जीत दर्ज की। दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों के नतीजे अब तक घोषित किए गए हैं, जिसमें कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस प्रकार पार्टी कम से कम तीन नगर पालिकाओं का नियंत्रण रखेगी।

देर शाम शहरी निकाय चुनाव के रिजल्ट भी आ जाएंगे। चुनाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “संबंधित जिला मुख्यालयों में मतों की गिनती की सभी तैयारियां कर ली गई है। मतों की गिनती आज सुबह नौ बजे से शुरू हुई थी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 13 साल बाद शहरी निकाय चुनाव कराया गया है। राज्य के 79 शहरी स्थानीय निकायों में से सिर्फ 52 में मतदान हुआ। घाटी के 27 नगर निकाय सीट पर या तो कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं था या सिर्फ एक उम्मीदवार होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस बार राज्य में चार चरणों में वोटिंग हुई है। वोटिंग का पहला चरण आठ अक्टूबर को शुरू हुआ था और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को हुई थी।

शहरी निकाय चुनाव का राज्य की दो बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और पीडीपी ने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों ने आर्टिकल 35A का सहारा लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। वहीं आतंकी लगातार चुनाव को लेकर धमकी दे रहे हैं। जिसकी वजह से इस बार बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील