लाइव न्यूज़ :

UPTET की 23 जनवरी की परीक्षा के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा, 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने का आदेश

By विशाल कुमार | Updated: January 13, 2022 10:54 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, छात्रों को यह सुविधा 23 जनवरी की परीक्षा से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मिलेगी। प्रबंध निदेशक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना होगा, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।

Open in App
ठळक मुद्देपेपर लीक के चलते दिसंबर में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मुफ्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। छात्रों को यह सुविधा 23 जनवरी की परीक्षा से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मिलेगी। 

लखनऊ: पिछले साल दिसंबर में पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी को होने जा रही है और उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, छात्रों को यह सुविधा 23 जनवरी की परीक्षा से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक मिलेगी। प्रबंध निदेशक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम करना होगा, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।

सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाली परीक्षा के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को जिम्मेदार बनाया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य व जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव होंगे।

बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को भेजे आदेश में लिखा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मुफ्त आवागमन की सुविधा मिलेगी।  एक से दूसरे जिले में जाने के लिए परिवहन विभाग और जिले के अंदर शहर में सिटी बसों की सुविधा नगर विकास विभाग उपलब्ध कराएगा।

इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र की पांच से छह प्रतियां डाउनलोड करना चाहिए, मांगे जाने पर एक प्रति स्वहस्ताक्षरित करके परिचालक को देना होगा। इसमें जाने व आने के लिए का भी उल्लेख किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। वहां परीक्षा से संबंधित लोगों को छोड़कर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हर केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की वीडियो रिकार्डिंग होगी।

बता दें कि,  पेपर लीक के चलते दिसंबर में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी और उस समय भी लौटने की सुविधा निशुल्क की गई थी।

टॅग्स :यूपीटीईटी परिणामउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र