लाइव न्यूज़ :

जनता के लिए उप्र का अनुपूरक बजट उम्मीदों का कम, दिल दुखाने वाला ज्यादा : मायावती

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:54 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश अनुपूरक बजट को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने राज्य की जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उप्र विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट राज्य की विभिन्न संकटों में घिरी गरीब व मेहनतकश जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा। अगर उप्र सरकार, तमिलनाडु की तरह, पेट्रोल की कीमत तीन रुपये कम कर देती तो करोड़ों लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती।” उन्होंने कहा, “वैसे भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं उसके अनुसार बजट का सही प्रबंध नहीं होने से वे कागजी घोषणाएं ही बनकर रह जाएंगी जबकि बसपा सरकार में घोषणाओं से पहले उसके लिए वित्तीय व्यवस्था जरूरी थी। यही असली फर्क है बसपा व अन्य में।” उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह 7301.52 करोड़ रुपये का बजट है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 1.33 फीसद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी विधानसभा में ऊर्जा मंत्री और शिवपाल में तीखी बहस, विधान परिषद में कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का वॉकआउट 

भारतयूपी विधानसभाः विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल ने पढ़ा 55 पेज का अभिभाषण?, सपा-कांग्रेस विधायकों ने लगाए गो बैक गो बैक के नारे

कारोबारयूपी विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से और 11 फरवरी को बजट, लोकभवन में दो घंटे तक कैबिनेट में 29 प्रस्तावों पर चर्चा

भारत86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, लखनऊ में चौथी बार?, सभी विधानसभा अध्यक्ष जुटेंगे, होंगे कई फैसले

भारतक्या 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार, अयोध्या सीट से अजमाएंगे भाग्य?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप