लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन को लेकर बदायूं और बलिया के अस्पतालों में हंगामा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:35 IST

Open in App

बदायूँ/बलिया (उत्तर प्रदेश), 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बदायूं और बलिया के अस्पतालों में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन को लेकर खासा हंगामा हुआ।

बदायूं में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिजन ने अस्पताल में खासा हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी. वी. राम ने बताया ‘‘ शहर के नेकपुर के निवासी सुल्तान सिंह (55) और अब्दुल्लागंज के रहने वाले अजीत कुमार दुबे (48) को उनके परिजन दोपहर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए थे। उनकी सांस बहुत बहुत तेज चल रही थी। ऑक्सीजन की बहुत कमी थी और हालत गंभीर थी।’’

उन्होंने बताया कि तत्काल दोनों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई गई लेकिन मात्र 35 मिनट के अंदर दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और ऑक्सीजन की कमी से दोनों मरीजों की मौत होने का उनके परिजनों का आरोप बिल्कुल गलत है।

राम ने आरोप लगाया कि मृतकों के परिजन ने इमरजेंसी स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया है।

दूसरी ओर, परिजन का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन है ही नहीं। सिर्फ खाली सिलेंडर और आक्सीजन मास्क लगाकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे मरीजों की जान जा रही है।

परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

उधर, बलिया जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर रोगियों के परिजनों ने हंगामा तथा तोड़फोड़ की।

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बी. पी. सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में आज पूर्वान्ह कुछ रोगियों के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर हंगामा मचाया। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर चिकित्सा कर्मियों के साथ झड़प की और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की। बाद में गाली-गलौज करते हुए वे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भाग गये।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया ‘‘ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आम लोग अफवाह के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर अफरातफरी मचा रहे हैं। रोगी के परिजन गुंडागर्दी का सहारा लेकर बगैर चिकित्सक के परामर्श के ऑक्सीजन सिलेंडर लेना चाहते हैं। ’’

उन्होंने बताया कि घटना के दोषी लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब