लाइव न्यूज़ :

बिहार में पटरी से उतरी ‘अपर इंडिया एक्सप्रेस’, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 14, 2019 22:40 IST

पटना जा रही ‘अपर इंडिया एक्सप्रेस’ के दो डिब्बे रविवार को बक्सर जिले के चौसा स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Open in App

बक्सर, 14 जुलाईः पटना जा रही ‘अपर इंडिया एक्सप्रेस’ के दो डिब्बे रविवार को बक्सर जिले के चौसा स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। चौसा के स्टेशन मास्टर मंसूर आलम ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि ट्रेन की गति बेहद कम थी।

घटना स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट सुबह 11:49 बजे की है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि लोको पायलट को पहियों से आवाजें सुनाई दी और यात्रियों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं,जिसके बाद उन्होंने ब्रेक लगा दिया। आलम ने कहा,‘‘ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा था जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई होगी।’’

उन्होंने कहा कि घटना से डाउन लाइन में यातायात तीन घंटे के लिए प्रभावित हुआ और शाम तीन बजे यातायात बहाल हो सका।

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया