लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के तट से पिनाक गाइडेड रॉकेट प्रणाली का हुआ सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 16:42 IST

पिनाक गाइडेड रॉकेट प्रणाली को टाट्रा ट्रक पर रखा गया था जो अत्याधुनिक गाइडेंस किट से लैस है जिसमें उन्नत नौवहन और नियंत्रण प्रणाली शामिल हैं। इससे पहले मार्च में पिनाक गाइडेड प्रणाली का राजस्थान में पोकरण टेस्ट रेंज से तीन बार सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिनाक गाइडेड रॉकेट प्रणाली के उन्नत संस्करण का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया गयापिनाक प्रणाली से सटीक निशाने के लिए सेना की युद्धक क्षमता में बहुत इजाफा होगा।

भारत के स्वदेश निर्मित पिनाक गाइडेड रॉकेट प्रणाली के उन्नत संस्करण का बृहस्पतिवार को ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया गया, जिससे सेना की युद्धक क्षमता में इजाफा होगा। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है जिसका प्रक्षेपण आज दोपहर यहां पास के चांदीपुर में प्रूफ एवं प्रयोगात्मक स्थापना टेस्ट रेंज से किया गया।

डीआरडीओ के सूत्रों ने बताया कि इस शस्त्र प्रणाली को टाट्रा ट्रक पर रखा गया था जो अत्याधुनिक गाइडेंस किट से लैस है जिसमें उन्नत नौवहन और नियंत्रण प्रणाली शामिल हैं। इससे पहले मार्च में पिनाक गाइडेड प्रणाली का राजस्थान में पोकरण टेस्ट रेंज से तीन बार सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि स्वदेश निर्मित गाइडेड पिनाक प्रणाली से सटीक निशाने के लिए सेना की युद्धक क्षमता में बहुत इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि दिन में परीक्षण के दौरान शस्त्र प्रणाली ने सटीकता के साथ लक्ष्य का भेदन किया। उन्होंने बताया, ‘‘सभी परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए।’’

परिष्कृत प्रणाली में मार्क-I के लिए अधिकतम मारक क्षमता 40 किलोमीटर है जबकि मार्क-II के लिए 75 किलोमीटर है और यह 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकती है। 

टॅग्स :डीआरडीओओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया