लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार के काराकाट सीट पर मिल सकती है कड़ी चुनौती, राजग ने बनाया है खास प्लान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2019 23:44 IST

2014 के आम चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कांति सिंह को लगभग एक लाख मतों से हराया था.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के आम चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कांति सिंह को लगभग एक लाख मतों से हराया था. नए परिसीमन में बिक्रमगंज लोकसभा सीट का नाम बदलकर काराकाट कर दिया गया था. इस सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं.

 बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से राजग प्रत्याशी के तौर पर परचम लहराने वाले रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा पर इस बार सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. कारण कि इस बार राजग से नाता तोड़कर वह महागठबंधन का झंडा बुलंद करने निकले हैं. लेकिन अभी तक सीटों की तस्वीर साफ नही होने से असमंजस की स्थिती बरकरार है. 2014 के आम चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कांति सिंह को लगभग एक लाख मतों से हराया था.

इस चुनाव में रालोसपा, भाजपा और लोजपा के साथ राजग के तौर पर लोकसभा चुनाव लड रही थी. लेकिन इस वर्ष परिस्थिति बदली हुई है. कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग राह अपना ली है. अब वह राजद नीत महागठबंधन के साथी बन चुके हैं. कुशवाहा के कद को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि काराकाट सीट रालोसपा के खाते में ही जाएगी.

काराकाट सीट पर किसकी दावेदारी मजबूत 

नए परिसीमन में बिक्रमगंज लोकसभा सीट का नाम बदलकर काराकाट कर दिया गया था. इस सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में पूरे बिहार में नीतीश कुमार की लहर थी. इस सीट पर भी सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कब्जा जमाया था और महाबलि सिंह सांसद बने थे. लेकिन 2014 के चुनाव में यहां पर रालोसपा प्रमुख को तीन लाख 38 हजार 892 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ. वहीं, राजद कांति सिंह के खाते में कुल दो लाख 33 हजार 651 वोट पड़े. जबकि जदयू उम्मीदवार महाबलि सिंह को महज 76 हजार मतों से संतोष करने पडा था. इस सीट पर बसपा चौथे नंबर पर रही थी.

इस चुनाव में कुल सात लाख 89 हजार 927 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. दस हजार से अधिक लोगों ने नेटा का उपयोग किया था. जबकि काराकाट सीट पर कुल 15 लाख 80 हजार 558 मतदाता थे. वहीं, इस बार भाजपा के साथ जदयू भी खडा है. ऐसे में एनडीए की ताकत बढ़ने का दावा किया जा रहा है.

महागठबंधन से कैसे निपटेंगे नीतीश कुमार  

वहीं, राजद और कांग्रेस के गठजोड़ की स्थिति में महागठबंधन भी मजबूत स्थिति में है. इस बार उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से बाहर होने के कारण नरेंद्र मोदी का करिश्मा और नीतीश कुमार की छवि से उनकी टक्कर होगी. इधर, हाल के दिनों में भाकपा-माले के राजाराम सिंह ने दाउदनगर की रैली में महागठबंधन में शामिल होने के लिए पहली शर्त काराकाट लोकसभा क्षेत्र देने की बात कह कर उपेंद्र की परेशानी बढ़ा दी है. विधानसभावार देखा जाये तो नोखा, डेहरी, ओबरा व काराकाट विधानसभा क्षेत्र पर राजद का कब्जा है, जो महागठबंधन के लिए लाभदायक है. शेष गोह पर भाजपा व नवीनगर पर जदयू का कब्जा है.

मुकाबला होगा दिलचस्प 

वर्तमान समय में रालोसपा के टिकट पर डेहरी विधानसभा से चुनाव लडे जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी पार्टी छोड चुके हैं, जिनका असर भी लोकसभा चुनाव में दिख सकता है. रोहतास जिले के नोखा, डेहरी व काराकाट तथा औरंगाबाद जिले के गोह, ओबरा व नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर काराकाट लोकसभा सीट बनी है. ऐसे में इस बार भी यहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है. वैसे राजद के लिए मुश्किल यह है कि वह कांति सिंह को कैसे मना पाती है. अगर उनकी नाराजगी रही तो राजद समर्थित संभावित उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा के लिए मुश्किल खड़ी हो जायेगी.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब