उपेंद्र कुशवाहा ने की विवादित टिप्पणी, कहा- बीजेपी ऐसी सीता मैया जो मंच पर देवी का रूप और पर्दे के पीछे सिगरेट पीती रहती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 25, 2019 02:32 PM2019-04-25T14:32:34+5:302019-04-25T15:01:41+5:30

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के चलते प्रचार में जुटे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तुलना रामलीला की पात्र सीता जी से विवादित तरीके से कर दी।

Upendra Kushwaha of RLSP says BJP is like Sita Ji who keep Smoking cigarette behind curtains | उपेंद्र कुशवाहा ने की विवादित टिप्पणी, कहा- बीजेपी ऐसी सीता मैया जो मंच पर देवी का रूप और पर्दे के पीछे सिगरेट पीती रहती है

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के चलते आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने विवादित तरीके से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

Highlightsमहागठबंधन में शामिल आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने विवादित टिप्पणी कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी रामलीला की ऐसी सीता मैया है जो मंच पर देवी का रूप है और पर्दे के पीछे सिगरेट पीती रहती है।

Lok Sabha Elections 2019: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विवादित तरीके से निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी की तुलना रामलीला की पात्र माता सीता से की। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन के दौरान जब पर्दा उठता है तो सीता मैया के आगे लोग सिर झुका लेते हैं लेकिन पर्दे के पीछे वही सीता मैया सिगरेट पीती रहती है, ऐसी ही भारतीय जनता पार्टी है। 

उपेंद्र कुशवाहा की विवादित टिप्पणी का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, ''रामलीला तो आप लोगों ने देखा है न.. रामलीला जो होता है.. मंच सजता है, पर्दा लगा रहता है, पर्दा जब उठता है तो सब पात्रों में से एक व्यक्ति सीता का रूप धारण करके आता है.. माता सीता.. देवी का रूप धारण करके.. सुंदर देवी सीता.. मैया का रूप धारण करके.. माताएं-बहनें जो देखती रहती हैं रामलीला वो सर झुका लेती हैं सीता जी को देखकर.. इतना सम्मान.. देवी का रूप है.. तो पर्दा के बाहर का रूप देवी का लेकिन वही सीता जी को पर्दा के पीछे जाकर के देख लीजिए तो वही सीता जी सिगरेट पीती हुई रहती है.. बस यही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा है। अंदर सब करम-कुकर्म.. बाहर में ऐसा है कि भगवान का रूप हैं.. देवी के रूप में..।''


वीडियो में उपेंद्र कुशवाहा आगे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ''देवी वाला जो रूप है वो तो जनता के सामने आते हैं.. लोग मंच पर देखते हैं और सिगरेट वाला रूप हम अंदर देखकर आए हैं। हम मंत्री थे उनके साथ तो अंदर हम देखकर आए हैं..।''

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होकर अब बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है।

English summary :
National Lok Samata Party (RLSP) leader Upendra Kushwaha, while addressing an election rally in Darbhanga in Bihar, will target the Bharatiya Janata Party (BJP) in a disputed manner. Upendra Kushwaha compared BJP to Ramlila's character Mita Sita.


Web Title: Upendra Kushwaha of RLSP says BJP is like Sita Ji who keep Smoking cigarette behind curtains