लाइव न्यूज़ :

यूपी: पत्नी ने दोस्तों के साथ जाने से रोका तो शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 27, 2019 13:56 IST

तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश में तलाक से जुड़े मुकदमों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश पुलिस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि गत एक अगस्त को तीन तलाक रोधी कानून बनने के बाद से सूबे में बड़ी संख्या में तीन तलाक पीड़ित महिलाएं अपने शौहरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति ने अपनी बीवी को फोन करके तीन तलाक दे दिया।तस्कीन का आरोप है कि जब उसके बच्चों ने सामान ले जाने से रोका तो उसके पति ने उन्हें पीटा।

बदायूं जिले के आलापुर क्षेत्र में उत्पीड़न का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को फोन करके तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि जिले के अलापुर क्षेत्र स्थित कुतरई गांव की रहने वाली तस्कीन की शादी लगभग 20 साल पहले इसी गांव के निवासी तालिब के साथ हुई थी।

तस्कीन के दो बेटे और दो बेटियां भी हैं। तस्कीन ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर की जरूरतें भी पूरी नहीं करता है। तस्कीन के मुताबिक उसका पति अकेला ही दिल्ली में रहता है और अपनी सारी कमाई खुद पर ही खर्च करता है। वह अपने मायके वालों की मदद से अपना गुजारा कर रही है।

उसका आरोप है कि गत 24 अगस्त को उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में घर पर अपने दो साथियों के साथ आया और घर का सारा सामान ले गया। तस्कीन का आरोप है कि जब उसके बच्चों ने सामान ले जाने से रोका तो उसके पति ने उन्हें पीटा।

उसके बाद तालिब ने उसको फोन कर गालियां दीं और तीन बार तलाक कह दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आलापुर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। तस्कीन का कहना है कि पुलिस उसके पति को जेल भेजने क बजाय उसे उसकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाए। 

टॅग्स :तीन तलाकउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम