लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 13:46 IST

माता पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की नीतियां बेरोजगारी को दूर करने की नहीं है।धार्मिक अनुष्ठान करके लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।भाजपा आने वाले समय में नीतीश कुमार को बाहर कर सकती है।

बलियाः उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकट भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करके भाजपा भारत को एक ऐसे राष्ट्र में बदलना चाहती है जहां कोई समभाव नहीं होगा। पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पांडेय ने कहा, ‘‘सरकार की नीतियां बेरोजगारी को दूर करने की नहीं है। उनका नारा केवल हिंदुत्व है। वे हिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करके लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।’’ उन्होंने बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) को गृह मंत्री बनाने से जुड़े सवाल के जवाब में दावा किया है कि भाजपा आने वाले समय में नीतीश कुमार को बाहर कर सकती है।

पांडेय ने कहा, ‘‘सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाना उनका आंतरिक फैसला है और यह समझौते के तहत किया गया होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि कुछ दिन बाद उन्हें (नीतीश कुमार) बाहर भी किया जा सकता है।’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पांडेय ने कहा, ‘‘बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भाजपा सरकार का ध्यान नहीं है।

इनका सारा ध्यान हिंदुत्व के एजेंडे पर जोर देकर हमारे देश को एक ऐसे राष्ट्र में बदलने पर है, जहां समभाव न रहे।’’ हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की। नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहार विधानसभा चुनाव 2025समाजवादी पार्टीजेडीयूनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीलखनऊअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस