लाइव न्यूज़ :

UP : भदोही के भाजपा सांसद की कथित दावत में मटन न मिलने पर मचा हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 22:04 IST

इस बीच, शनिवार को सांसद बिंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, उपचुनाव के बीच ऐसी दावत को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है। 

Open in App

लखनऊ/मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के भदोही से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनोद कुमार बिंद के कार्यालय में कथित तौर पर परोसे गए व्यंजन में मटन (गोश्त) के टुकड़े न मिलने पर तीखी नोकझोंक और लात-घूंसे चलने की खबर चर्चा में है। इस बीच, शनिवार को सांसद बिंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, उपचुनाव के बीच ऐसी दावत को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई और कुछ समाचार चैनलों पर भी दिखाए गए विभिन्न वीडियो क्लिप के अनुसार भदोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ विनोद बिंद के कार्यालय में लात-घूंसे चले। यह भी उल्लेख किया गया कि बृहस्पतिवार की रात आयोजित दावत में बकरे के गोश्त के टुकड़ों की जगह केवल तरी (ग्रेवी) परोसे जाने से लोग नाराज हो गए और मारपीट शुरू कर दी। 

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के जरिये यह भी कहा गया है कि करीब 1,000 लोगों को दावत में बुलाया गया था और लोग दूर-दूर से आए थे, लेकिन लोगों को गोश्त के टुकड़े नहीं मिले। जब विनोद कुमार बिंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "जो वीडियो (सोशल मीडिया पर) घूम रहा है, क्या आपने उसमें कुछ देखा? मेरे कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। और उसमें लिखा जा रहा है कि यह मटन की दावत थी।''

सांसद ने कहा, ''कल शाम से लोगों ने मुझे इस बारे में बताना शुरू किया। अगर ऐसी कोई घटना हुई होती, तो मैं (इसके बारे में) जरूर बताता, लेकिन (हंसते हुए)...इतने बड़े (समाचार) चैनल हैं, कम से कम उन्हें अपना सामान्य ज्ञान तो इस्तेमाल करना चाहिए था।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ऐसी खबरें बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, तो बिंद ने कहा, "फिलहाल मेरा बेटा ठीक नहीं है। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, और उसकी सर्जरी होनी है। इसलिए, मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।" 

उपचुनाव के बीच हुई इस कथित मटन दावत को लेकर पड़ोसी चंदौली क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने मिर्जापुर में संवाददाताओं को बताया कि निर्वाचन आयोग से इस मामले की शिकायत की गयी है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मझवा विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है। वीरेन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अभी तक भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

उप्र की नौ विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्ज़ापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। मझवां विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इनपुट- भाषा एजेंसी के साथ

टॅग्स :BJPbhadohi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष