लाइव न्यूज़ :

उप्र: दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये की चरस बरामद

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:31 IST

Open in App

लखनऊ/बरेली, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की चरस बरामद की।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों के नेपाल के सोनौली बॉर्डर से चरस की खेप लेकर पीलीभीत के रास्ते शामली रवाना होने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ की एक टीम ने बरेली के हाफिजगंज कस्बे स्थित सेथल तिराहे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका तो उसमें सवार लोग उतरकर भागने लगे मगर एसटीएफ ने दोनों तस्करों मुजाहिर चौहान और इशफाक को पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि ट्रक की तलाशी लेने पर उसके केबिन के ऊपर बनी छत पर तिरपाल में छिपाकर रखे हुए चार बोरों में 150 पैकेट चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुजाहिर चौहान ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से अपने साझीदार कुर्बान के साथ मिलकर चरस की तस्करी करता है। इसी तस्करी के पैसों से उसने वह ट्रक खरीदा है। बरामद चरस की आपूर्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में की जानी थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों को हाफिजगंज थाने में दाखिल कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं