लाइव न्यूज़ :

उप्र: कोविड 19 से दो और रोगियों की मौत, 19 नये मामले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:26 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से दो और रोगियों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 22,825 तक पहुंच गया, जबकि 19 नये मामले आने से कुल रोगियों की संख्या 17,09,351 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महाराजगंज, बलिया में एक-एक रोगी की मौत हुई है। नए रोगियों में लखनऊ और प्रयागराज में चार-चार, गौतम बुद्धनगर में तीन तथा मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, फतेहपुर, महाराजगंज, संत कबीरनगर में एक-एक रोगी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 20 रोगी ठीक हो चुके हैं, इस प्रकार कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 16,86,276 पहुंच गयी है। इससे पहले अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,08,106 नमूनों की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,25,27,053 नमूनों की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 250 मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में 27 जिलों में कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष