लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का विवादित बयान, कहा-हर रेप का नेचर अलग

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2019 08:34 IST

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई हैं। उन्होंने कहा है कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से कहा 'देखिए रेप का नेचर (प्रकार) होता है। मंत्री ने कहा कि कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद भी महिलाएं रेप का आरोप लगा देती हैं

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विवादित बयान दिया है। मंत्री ने रविवार को कहा कि हर रेप का अलग नेचर (प्रकार) होता है। महिलाएं कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद रेप का आरोप लगती हैं, तो सवाल तो उठेगा ही कि इस बात को सात साल पहले क्यों नहीं कहा। 

उपेंद्र तिवारी ने पत्रकारों से कहा 'देखिए रेप का नेचर (प्रकार) होता है। जैसे कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि एक विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है। या कई बार 7-8 साल से प्रेम संबंध चल रहा है, तब आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ है। तो यह सवाल उठता है कि 7 साल पहले इस बारे में क्यों नहीं सोचा। ऐसा है तो रेप का नेचर अलग-अलग होता है।'

बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद देशभर के लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 12 वर्ष की लड़की से उसके परिजन के सामने गैंगरेप करने का कथित मामला सामने आया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। सभी छह आरोपियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पीडि़त लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के लोगों का आरोपियों से नाली के निर्माण को लेकर विवाद था और शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। आरोपियों ने उसके परिजन के सामने उससे गैंगरेप किया और विरोध करने पर उन्होंने परिजन से भी मारपीट की।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अलीगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप