लाइव न्यूज़ :

बरेली सनसनीखेज मामला: बहू की बलि देने की कोशिश, तांत्रिक जेठ के कहने पर ननद ने चाकू से किए 101 घाव

By भाषा | Updated: January 8, 2020 17:47 IST

बरेली: इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपित ननद मोनी को जेल भेज दिया गया है। उसने घटना कुबूल ली है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें तांत्रिक जेठ, ननद और ननदोई ने घर की बहू की कथित रूप से बलि देने की कोशिश की।महिला के शरीर पर चाकुओं से लगे 101 घावों पर डाक्टरों को 300 टांके लगाने लगे।

बरेली शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें तांत्रिक जेठ, ननद और ननदोई ने घर की बहू की कथित रूप से बलि देने की कोशिश की। महिला के शरीर पर चाकुओं से लगे 101 घावों पर डाक्टरों को 300 टांके लगाने लगे। मामला शहर के बारादरी थाने के मुहल्ला सिकलापुर का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित ननद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तांत्रिक जेठ व ननदोई फरार है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि आरोपी ननद असामान्य हरकतें कर रही है।उसने पीड़िता रेणु को चाकू मारने की बात कुबूल कर ली है। रेणु का इलाज कर रहे डा मुकुल अग्रवाल ने बताया कि मरीज के शरीर पर करीब 101 जख्म हैं जिन पर 300 टांके लगाने पड़े। दो दर्जन से ज्यादा टांकें तो सिर्फ चेहरे पर आए हैं, हालत नाजुक है।

इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपित ननद मोनी को जेल भेज दिया गया है। उसने घटना कुबूल ली है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भोजीपुरा के मार्डन विलेज घंघोरा गांव निवासी रेणु की शादी आठ साल पहले सिकलापुर में धर्मशाला वाली गली निवासी संजीव से हुई। दोनों के एक बेटी भी है।पिछले कुछ महीनों से रेणु के ससुर जगदीश बीमार चल रहे थे। रेणु के जेठ मूली और ननद मोनी तांत्रिक क्रिया करते हैं। तीनों ने मिलकर पिता को तंत्र विद्या से ठीक करने के लिए रेणु की बलि देने की साजिश रची। फिर रविवार देर रात उसकी बलि देने की कोशिश की। इसके लिए रेणु के चेहरे समेत पूरे शरीर पर चाकू से 101 जख्म किए गए थे।इस दौरान किसी तरह रेणु जान बचाकर घर से भाग निकली थी। रेणु घर से लहूलुहान होकर निकली थी और बरेली कॉलेज पहुंचकर बेहोश हो गई । इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।पति, सास और ससुर आदि को सब पता था, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। महिला को होश आया, तब उसने पूरी घटना बताई थी। रविवार देर रात रेणु के भाई ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की। तब सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब