लाइव न्यूज़ :

यूपीः पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज, पेशी के दौरान हुआ हंगामा

By अनिल शर्मा | Updated: October 29, 2021 07:26 IST

अधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का है। इन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का हैइन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

नोएडा/आगराः पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले जो तीन कश्मीरी छात्र आगरा में गिरफ्तार किये गए थे, उन पर गुरुवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का है। 

 विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव ने तीनों छात्रों को 11 नवंबर तक जेल भेज दिया। पुलिस ने मुकदमे में राजद्रोह की धारा 124ए की वृद्धि कर दी है। अधिकारी ने कहा कि इन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों छात्रों की पेशी के दौरान हंगामा हुआ। अदालत से बाहर आते समय कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। वहीं कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस बीच जम्मू कश्मीर के छात्रों की एक संस्था ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि छात्रों पर से राजद्रोह का मामला वापस लिया जाए। 

क्या है मामलाः

दरअसल टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद आरोपी तीनों कश्मीरी छात्रों ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया। देश विरोधी नारेबाजी की। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तीनों कश्मीरी छात्र बड़गांव निवासी अरशीद यूसुफ, शौकत अहमद गनी और बांदीपोरा निवासी इनायत अल्ताफ शेख को निलंबित कर दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो