लाइव न्यूज़ :

यूपी के 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रयागराज में बाढ़ से 50 हजार छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल, वाराणसी में भी कइयों ने छोड़ा घर

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2022 11:29 IST

यूपी मे गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आप-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश को लेकर रेड अर्लट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। 26 जिलों में यलो अलर्ट और 16 जिलों में रेड अलर्ट है। प्रयागराज और वाराणसी जिले में गंगा किनारे के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद भारी बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें 26 जिलों में यलो अलर्ट और 16 जिलों में रेड अलर्ट है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आप-पास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए  50 हजार छात्र छाेटा बघाड़ा, सलोरी और दारागंज इलाके में स्थित लॉज को छोड़ कर चले गए हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा परिवार इससे प्रभावित हुए हैं।

वाराणसी के निचले इलाकों में पानी भरा

उधर,  गंगा जल स्तर बढ़ने से वाराणसी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। अस्सी घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक डूब गए हैं। एक स्थानीय ने बताया, "पूरे घर में पानी भर गया है, अब हम सभी सामान बाहर निकाल रहे हैं। सामान को सड़क पर ले जाकर तंबू डालेंगे, हमारे पास और कोई व्यवस्था नहीं है।"

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश को लेकर रेड अर्लट

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश को लेकर रेड अर्लट जारी किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत 39 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि इंदौर, ग्वालियर, धार और खरगोन समेत 12 जिलों में मध्यम बारिश होगी। इसको देखते हुए भोपाल में प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।

मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र मिश्रा ने बताया, "  प्रदेश में भारी से अति बारिश का दौर शुरू है और ये आने वाले दो दिनों तक चलेगा। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। आज प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है।" 

टोंक शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति

राजस्थान के कई इलाकों में भी अलर्ट जारी है। मौसम केंद्र जयपुर ने 22 अगस्त को झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में बहुत ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। टोंक शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारबाढ़प्रयागराजवाराणसीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप