लाइव न्यूज़ :

यूपी: कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं पेश हुए राहुल गांधी, 6 जनवरी को मिली अगली तारीख

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 12:41 IST

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी आदेश के बावजूद बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुएउन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पेश होना थाराहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में 2018 को मानहानि का केस दायर किया था

लखनऊ: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते शनिवार को सुल्तानपुर की अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मामले की अगली सुनवाई के लिए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा समन जारी किया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस (परिवाद) दायर किया था।

विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं।

विजय मिश्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने समन जारी करने का आदेश देते हुए कहा था कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर हों।

विजय मिश्र के वकील संतोष पांडेय ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने समन तामील न होने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा सिर्फ समन जारी करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :राहुल गांधीSultanpurअमित शाहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष