लाइव न्यूज़ :

UP Politics News: सपा मुखिया अखिलेश यादव से खफा विधायक पल्लवी पटेल!, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 17, 2024 19:00 IST

UP Politics News: राज्यसभा के लिए जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा चुनाव में वोट ना डालने का फैसला लिया.पति फूलपुर सीट से बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे.अखिलेश यादव ने इस संबंध में उनकी मां कृष्णा पटेल और उनसे कोई बात ही नहीं की.

UP Politics News: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से खफा अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई. यात्रा में शामिल होते हुए पल्लवी पटेल ने कहा, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हक के लिए जिस तरह राहुल जी संघर्ष कर रहें हैं, हम पूरी तरह उनके साथ हैं. यूपी की सिराथू विधानसभा सीट से विधायक पल्लवी पटेल ने जातिगत जनगणना को आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा, उनका दल इस मुद्दे पर राहुल जी के साथ मजबूती से खड़ा है. सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सहयोगी दलों से राय मशविरा किए बिना ही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित करने को लेकर पल्लवी पटेल खफा हैं. उनका कहना है कि गठबंधन में शामिल दलों की अनदेखी करते हुए राजनीतिक फैसले नहीं लिए जाने चाहिए, लेकिन अखिलेश यादव ने यह किया है. इस कारण उन्होंने राज्यसभा चुनाव में वोट ना डालने का फैसला लिया.

इसके बाद वह वाराणसी में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने पहुंच गई. पहले वह अखिलेश यादव के साथ ही रायबरेली में यात्रा में शामिल होने वाली थी. लेकिन अखिलेश यादव ने जब राज्यसभा के तीनों उम्मीदवार अपना दल (कमेरावादी) की मुखिया कृष्णा पटेल से बिना बताए घोषित किए तो पल्लवी पटेल खफा हो गई. उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने उनकी मां कृष्णा पटेल की अनदेखी की. अखिलेश यादव का यह व्यवहार ठीक नहीं हैं. हम दोनों ही जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने में जुटे हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना चाहिए.

इसलिए खफा हैं पल्लवी

फिलहाल अखिलेश से खफा शनिवार को राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुई. वह राहुल गांधी के साथ खुली जीप में खड़ी हुई. इसके बाद वह कांग्रेस के नेताओं से साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुई. जहां उनसे अखिलेश यादव से उनकी नाराजगी को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने उन सवालों का जवाब नहीं दिया. बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल अपने पति को राज्यसभा भेजना चाहती थी.

उनके पति फूलपुर सीट से बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. लेकिन अखिलेश यादव ने इस संबंध में उनकी मां कृष्णा पटेल और उनसे कोई बात ही नहीं की. यहीं नहीं उन्हें बताए बिना ही राज्यसभा के लिए जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया. यहीं नही अखिलेश ने फूलपुर सीट से भी पल्लवी के पति को टिकट देने के मना कर चुके हैं. जिसके चलते पल्लवी पटेल उनके नाराज है.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्राअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?