लाइव न्यूज़ :

मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में 178 अपराधी मार गिराए, 15 पुलिसकर्मियों ने भी जान गंवाई

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 20:43 IST

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस ने मार्च 2017 से अब तक 178 आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 4900 आरोपी घायल हुए हैं। इन आँकड़ों में प्रयागराज कांड में एनकाउंटर में ढेर किए किये गए 2 लोग भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस का रवैया सख्तमार्च 2017 से एनकाउंटर में मार गिराए 178 अपराधीइस दौरान 1,425 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 15 शहीद हु

नई दिल्ली: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ ने कौंधियारा में हुई मुठभेड़ में बदमाश विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया। इस मामले में यूपी पुलिस एक और आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार चुकी है। यूपी पुलिस के इस सख्त रवैये से अपराधियों में दहशत है और उसकी छवि एनकाउंटर पुलिस की बनती जा रही है।

अगर पिछले 6 साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि अपराधियों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस का रवैया कैसा रहा है। मार्च 2017 से लेकर अब तक यूपी पुलिस ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया है और कितनों को मार गिराया है उसके आंकड़ो खुद यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दिया है। 2017 से अब तक हुई विभिन्न कार्रवाई के आंकड़े जारी करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि 20 मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने 10713 बार अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान  23,032 लोग गिरफ्तार किये गए हैं। 

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस ने 178 आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 4900 आरोपी घायल हुए हैं। इन आँकड़ों में प्रयागराज कांड में एनकाउंटर में ढेर किए किये गए 2 लोग भी शामिल हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि इस दौरान  मुठभेड़ में करीब 1,425 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 15 शहीद हुए हैं। 

बता दें कि यूपी पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई पर काफी विवाद भी हो चुका है। साल 2020 में हुए विकास दुबे एनकाउंटर के बाद हुआ विवाद कौन भूल सकता है। बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को  कानपुर से महज 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर एनकाउंटर में एसटीएफ ने मार गिराया था। एसटीएफ विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करके ला रही थी। 

विकास दुबे को वापस उत्तर प्रदेश लाए जाने के दौरान बारिश के कारण गीली हुई सड़क पर गाड़ी पलट गई थी। पुलिस के अनुसार दुबे ने भागने की कोशिश की थी और मारा गया। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल भी उठे थे। लेकिन बाद में जांच के बाद इस एनकाउंटर को सही माना गया।

यूपी पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई के पीछे सरकार का मजबूत समर्थन होना भी एक बड़ी वजह है। प्रयाग राज में हुए दोहरे एनकाउंटर को खुद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सराहा है। इस एनकाउंटर के बाद मौर्य ने ट्वीट कर के कहा, "प्रयागराज के श्री उमेश पाल और सुरक्षा में लगे जवानों के हत्यारों को पकड़ने को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को बधाई! घटना से जुड़े एक एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जायें, उन्हें पकड़कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रयागराजएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप